8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sunny Leone ने बताया पॉर्न इंडस्ट्री का सच

Sunny Leone का पॉर्न इंडस्ट्री का सच। दौलत, शोहरत और करोड़ों की मालकिन सनी लियोनी आखिर कौन हैं। उनकी पहचान क्या है। क्या वाकई में बॉलीवुड में आने से पहले किया करती थी पॉर्न फिल्म, क्या राज छिपा है। जानिए सभी राज जो जुड़े हैं सनी की जिंदगी से।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anju Chaudhary Bajpai

•

Updated: 1 May 2023, 11:53 AM IST

sunny_leone_porn.jpg

Sunny Leone speaks about porn industry

Sunny Leone viral video: पॉर्न इंडस्ट्री से कभी तालुकात रखने वाली सनी लियोनी आज बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। लेकिन एक वक्त था जब सनी कनाडा के सारर्निया में रहा करती थी। स्कूल टाइम के वक्त से ही सनी को चमक-दमक की जिंदगी पसंद थी। वह शुरू से ही लग्जरी लाइफ की शौकीन थी। सनी की बहनें और एक भाई है। सनी और उनके भाई संदीप की बॉन्डिंग बेहद खास है। सनी ने अपना नाम भी भाई से ही चुराया है। दरअसल सनी के भाई संदीप के घर का नाम सनी था। जब उन्होंने पॉर्न इंडस्ट्री में एंट्री ली तो करनजीत को एक नया नाम चाहिए था। जब उनसे नाम के लिए पूछा गया तो उनके दिमाग में सबसे पहला नाम सनी आया। बस यहीं से करनजीत कौर से इस तरह बनी 'सनी लियोन'। ये नाम उनके लिए इतना लकी रहा कि ना केवल पॉर्न इंडस्ट्री में उन्होंने एक मुकाम हासिल किया। बल्कि आज बॉलीवुड में भी उनका नाम है

सनी लियोनी की जिंदगी खुली किताब की तरह है। चाहे बचपन में स्कूल में झेली तकलीफें हों या अडल्ट फिल्मों में एंट्री की कहानी, हर पहलू सबके सामने है। सभी जानते हैं कि सनी ने अपनी मर्जी से अडल्ट इंडस्ट्री (Sunny Leone porn movie) में कदम रखा था। उनकी एंट्री हिट रही और उन्होंने सबको पीछे छोड़ टॉप पोजीशन हासिल की। इन सभी के बाद सनी भेरत आ गई और सबसे पहले बिग बॉस शो में नजर आईं।

2011-12 में भारत आने के बाद रियलिटी शो बिग बॉस और महेश भट्ट की (Sunny Leone film) फिल्‍म जिस्म 2 में काम करने के बाद सनी (Sunny Leone) का नाम बॉलीवुड में भी छा गया। पहले तो कई बॉलीवुड सेलेब्स उनके स्पोर्ट में नहीं थे, लेकिन बाद में जब सनी के सपोर्ट में कई बड़े स्टार्स उतरे तो सभी का मुंह बंद हो गया। इसके बाद सन्नी ने एकता कपूर की रागिनी एमएमएस 2 में काम किया। इस फिल्म में उनका 'बेबी डॉल' गाना बेहद फेमस हुआ। इस फिल्म ने 65 करोड़ रुपए कमाए। सन्नी ने वर्ष 2014 में बनी फिल्म हेट स्टोरी 2 में 'पिंक लिप्स' आइटम सॉन्ग में भी बेहतरीन परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया।

यह भी पढ़ें: Armaan Malik की पहली पत्नी ने जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद की हॉस्पिटल से भागने की कोशिश, दूसरी..