नई दिल्ली।अवैध संबंधों के परिणाम हमेशा से ही खतरनाक रहे हैं। इनमें किसी न किसी को तो नुकसान जरूर पहुंचता है। हाल ही में फिर से एक ऐसी ही घटना सामने आई जिसे देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई। यह पुरा मामला हिमाचल और हरियाणा के कैथल तहसील के अन्तर्गत आने वाले गांव क्योड़क से जुड़ा हुआ है। दरअसल, क्योड़क में एक तांत्रिक ने अपने अवैध संबंधों के चलते अपनी प्रेमिका के पति को बेरहमी से मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को ले जाकर अपने घर में दफना दिया।