6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नए जमाने की इस मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री पर लगा अपनी नौकरानी को पीटने, तनख्वाह न देने आरोप

बॉलीवुड की इस मशहूर अभिनेत्री पर अपनी नौकरानी को मारने, उसे जख्मी करने और सैलरी न देने का आरोप लगा है।

3 min read
Google source verification
house maid

नए जमाने की इस मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री पर लगा अपनी नौकरानी को पीटने, तनख्वाह न देने आरोप

नई दिल्ली। साल 2000 में आई फिल्म ‘मोहब्बतें’ तो आप सभी को याद होगी। हाल ही में इस फिल्म के एक मशहूर कलाकार पर अपनी नौकरानी को पीटने और तनख्वाह न देने का आरोप लगा है। हम यहां जानी-मानी अभिनेत्री किम शर्मा की बात कर रहे है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, किम के यहां 27 अप्रैल से काम करने वाली 31 वर्षीय एस्थर खेस ने अपनी मालकिन पर इस बात का आरोप लगाया है। एस्थर का कहना है कि 21 मई के दिन वह किम के कपड़े धो रही थी। गलती से वह लाइट और डार्क कलर के कपड़ों को अलग-अलग करना भूल गई। बस इसी बात से खफा होकर किम ने एस्थर के साथ मारपीट की और बाद में उसे नौकरी से भी निकाल दिया। बात यहीं खत्म नहीं हुई मेड ने किम पर उसकी सैलरी रोकने का भी गंभीर आरोप लगाया है।

एस्थर ने खार पुलिस स्टेशन में अभिनेत्री किम शर्मा के खिलाफ इस 27 जून को शिकायत दर्ज कराई थी। किम के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 (मारपीट और जख्मी करने) और 504 (जानबूझकर अपमान करना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

अब एस्थर का कहना है कि खार पुलिस ने ना तो अब तक एक्ट्रेस के खिलाफ कोई समन जारी किया है और ना ही उनकी कंप्लेंट का स्टेटस उन्हें बताया है।

इधर किम ने एस्थर द्वारा लगाए गए सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि, उसने मेरे 70 हजार के कपड़े खराब कर दिए। जब उसने ऐसा किया तो मैंने उसे बाहर निकल जाने को कहा था।

किम ने एस्थर पर हाथ उठाने की बात को भी सिरे से खारिज कर दिया। सैलरी ना देने की बात पर किम का कहना है कि वह हर महीने की 7 तारीख को सैलरी दे देती हैं और इस बारे में उसने एस्थर को पहले से बता भी दिया था।

अब किम और एस्थर के इस मामले की सच्चाई क्या है यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। आपको बता दें कि बतौर मॉडल अपने करियर की शुरूआत करने वाली किम शर्मा को बॉलीवुड में पहला ब्रेक आदित्य चोपड़ा ने दिया।

‘मोहब्बतें’ के हिट होने के बाद किम ने कुछ और फिल्में भी कीं लेकिन वे बॉक्स आॅफिस पर नहीं चल पाई। साल 2003 में किम और क्रिकेटर युवराज सिंह के अफेयर की कई खबरें आईं। इसके बाद साल 2007 में दोनों का ब्रेकअप भी हो गया।

युवराज से अलग होने के बाद साल 2010 में किम ने केन्या में रहने वाले बिजनेस मैन से शादी कर ली। हालांकि यह शादी असफल रही। अप्रैल, 2017 में तलाक की अर्जी देने के बाद किम वापस इंडिया लौट आईं।