27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस महिला ने कोरोना के बीच रखी बर्थडे पार्टी, खर्च कर डाले 215 करोड़ रुपए

कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया थम सी गई है। इस महामारी के कारण लॉकडाउन के बाद कई लोगों की नौकरियां छीन गई है। ऐसे में जिनके पास नौकरी बची है, इन लोगों ने भी खर्चा कम कर दिया है। मौजूदा समय में कुछ लोग ऐसे भी हो जमकर खर्चा करते है। हाल ही में एक ऐसा ही मामला स्पेन सेे सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 11 Oct 2020, 4:09 PM IST

the most expensive birthday party

the most expensive birthday party

कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया थम सी गई है। इस महामारी के कारण लॉकडाउन के बाद कई लोगों की नौकरियां छीन गई है। ऐसे में जिनके पास नौकरी बची है, इन लोगों ने भी खर्चा कम कर दिया है। मौजूदा समय में कुछ लोग ऐसे भी हो जमकर खर्चा करते है। हाल ही में एक ऐसा ही मामला स्पेन सेे सामने आया है। यहां पर एक महिला ने अपने 40वें बर्थडे पर शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें दस करीबियों को आमंत्रित किया है। अपने बर्थडे के पूरे जश्न पर करीब 215 करोड़ रुपए खर्च किए है।

यह भी पढ़े :— बचपन में खो दिया था एक पैर, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, आज है बॉडी बिल्डर

स्पेन में रहने वाली एक लेबनानी महिला ने अपना 40वां जन्मदिन भव्य अंदाज में मनाया। महिला ने दस करीबियों को घर पर आमंत्रित किया तो 20 शहरों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मिनी पार्टी आयोजित की। इस पार्टी मे 150 से अधिक मेहमान शामिल हुए। महिला ने देश-दुनिया में बसे दोस्तों-रिश्तेदारों के लिए बेरुत-दुबई में तीन-तीन, लंदन, लॉस एंजिलिस, हांगकांग, कुवैत, कतर, पेरिस में दो-दो और टोक्यो-मॉस्को में एक-एक वर्चुअल पार्टी आयोजित की। एक रिपोर्ट के अनुसार, पूरे जश्न पर करीब 215 करोड़ रुपये खर्च हुए है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए महिला ने लगभग 2.5 करोड़ रुपये की फेसशील्ड पहन रखी थी।


यह भी पढ़े :— इन जगहों पर आज होता है काला जादू, सभी तरह की परेशानियां करते है दूर

मिजास शहर की एक भव्य कोठी में मने जश्न में महिला ने हीरे-मोती जड़ा विशेष गाउन पहना। काले रंग के इस गाउन को तैयार करने का जिम्मा ब्रिटेन की जानी-मानी फैशन डिजाइनर डेबी विंघम और डिजिटल आर्टिस्ट गैरी मैकक्वीन को दिया। दोनों ने गाउन में 15 दुर्लभ लाल हीरे लगाए, जिनकी कुल कीमत 1.83 करोड़ पाउंड लगभग 183 करोड़ रुपये थी। बर्थडे बेबी ने घर पर आयोजित पार्टी में हिस्सा लेने वाले हर मेहमान को एक विशेष मास्क भेंट किया, जिस पर हीरे से बना ब्रेसलेट लगा हुआ था। ब्रेसलेट की कीमत 65 लाख रुपये थी।