15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रंप-मेलिनिया ने ताज के सामने की बेंच पर नहीं खिंचवाई फोटो, जानें इससे जुड़ा इतिहास

भारत दौरे पर जितने भी खास मेहमान आते हैं, वो ताजमहल ( Tajmahal ) के परिसर में लगी डायना बेंच ( Diana Bench ) पर बैठकर तस्वीर जरूर खिंचवाते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Piyush Jayjan

•

Updated: 25 Feb 2020, 11:22 AM IST

Trump-Melinia

Trump-Melinia

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रम्प ( Donald Trump ) ने अपनी पत्नी के साथ भारत दौरे के पहले दिन ताजमहल ( Tajmahal ) का दीदार किया। ट्रम्प ने पहले अहमदाबाद में नमस्ते ट्रम्प ( Namaste Trump ) कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उनके साथ ट्रंप की बेटी और दामाद भी मौजूद रहेे।

ताज ( Taj ) का दीदार करने पहुंचे ट्रम्प ने एक ऐसी पुरानी परंपरा को तोड़ा जो कि कम ही लोग तोड़ते है। दरअसल इसके पीछे एक दिलचस्प वाकया जुड़ा है। आमतौर पर जितने भी विदेशी मेहमान भारत दौरे पर आकर ताज देखने पहुंचते हैं, उन सभी ने यहां लगी डायना बेंच ( Diana bench ) पर बैठकर तस्वीर जरूर खिंचवाई हैं। लेकिन इस बार ट्रंप-मेलिनिया डायना बेंच पर नहीं बैठे।

लड़की के डांस पर पाकिस्तान में मचा बवाल, वीडियो देख तिलमिलाए लोग

ट्रम्प ने खड़े होकर ही अपनी पत्नी के साथ फोटो खिंचवाई। इस बेंच पर साल 1992 में ब्रिटेन की प्रिंसेस डायना ( Princess Diana ) ने बैठकर तस्वीर खिंचवाई थी, बस तभी से इस बेंच का नाम डायना बेंच पड़ गया। इसके बाद से ही ये सिलसिला शुरू हो गया कि जब भी कोई विदेशी मेहमान ताज का दीदार करने के लिए यहां पहुंचता है वो डायना बेंच पर जरूर फोटो क्लिक कराता है।

ट्रंप को गिफ्ट की जाएगी 90 वर्षीय टेलर की सिली हुई खादी शर्ट

इससे पहले यहां एक लकड़ी ( Wood ) से बनी बेंच लगी हुई थी, जिसे बाद में हटा दिया गया। नई बेंच को ब्रिटिश शासन के दौरान लार्ड कर्जन ने संगमरमर से बनवाया था। जब ट्रम्प और उनकी पत्नी ताज को निहार रहे थे तब लगा कि वो इस बेंच पर जरूर बैठेंगे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।