जानकारी के मुताबिक, यह मामला सात सितंबर को चीन के चांगशू में हुआ था। ये शख्स बिल्डिंग के नीचे से गुजर रहे थे कि तभी उन्होंने देखा कि बच्ची बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर लटकी हुई थी। उन्होंने बिना सोचे समझे उसको बचाने का फैसला लिया। घर पर बच्ची अकेली थी। घर पर वो सो रही थी, जैसे ही वो उठी तो खिड़की खोलने के चक्कर में गिर गई।