27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO VIRAL: इस बच्चे के गुस्से से सहम गई महिला! ऐसे धमकाकर मांग ली अपनी चीज

वीडियो 11 अक्टूबर को शेयर किया था, जिसे खबर लिखे जाने तक 10 हज़ार रिएक्शंस, लगभग 20,500 शेयर मिल चुके हैं। वीडियो में बच्चा स्कूल की ड्रेस में दिख रहा है, उसकी आंखों पर गोल चश्मा है, जो हमें हैरी पॉटर की याद दिलाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Priya Singh

•

Updated: 16 Oct 2018, 2:20 PM IST

video viral of pakistani angry kid

VIDEO VIRAL: इस बच्चे के गुस्से से सहम गई महिला! ऐसे धमकाकर मांग ली अपनी चीज

नई दिल्ली। बिना बच्चों के सोशल मीडिया अधूरा है। ऐसा होता ही नहीं कि, फेसबुक पर किसी क्यूट बच्चे या बच्ची की कोई तस्वीर या वीडियो वायरल न होती हो। एक क्यूट पाकिस्तानी बच्चा आजकल सोशल मीडिया पर लोगों को अपना दीवाना बना रहा है। इस बच्चे का गुस्सैल अंदाज वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं। बता दें कि, Karachi-The City Of Lights नाम के एक फेसबुक पेज ने इस बच्चे का वीडियो शेयर किया है। बता दें यह वीडियो 11 अक्टूबर को शेयर किया था, जिसे खबर लिखे जाने तक 10 हज़ार रिएक्शंस, लगभग 20,500 शेयर मिल चुके हैं। वीडियो में बच्चा स्कूल की ड्रेस में दिख रहा है, उसकी आंखों पर गोल चश्मा है, जो हमें हैरी पॉटर की याद दिलाता है। लगभग 20,500 शेयर मिल चुके इस वीडियो में यह बच्चा एक महिला से अपनी चाबी वापस मांगता दिख रहा है।

और भी पढ़ें-घूंघट डाले घोड़ी पर खड़े होकर ठुमके लगा रही थी महिला, अचानक घोड़ी ने कर दी एेसी हरकत

इस वीडियो को देखकर पता चल रहा है कि, वायरल वीडियो में जब वह महिला उसकी चाबी देने को राजी नहीं होती, तो वह उसे धमकाता है। वह उस महिला को उंगली दिखाते हुए कहता है- दे वापस... दोगे.. कैसे नहीं दोगे..। फिर महिला उससे कहती है कि प्यार से मांगो.. रिक्वेस्ट करो.. तो दे दूंगी...। लेकिन फिर भी बच्चा चाबी प्यार से नहीं मानता और उसे गुस्से वाला एक्सप्रेशन्स देता है। आखिरकार जब उसे उसकी चाबी मिल जाती है, तो वह चाबी लेकर चला जाता है। वीडियो देखकर कुछ लोग इस बच्चे के मासूम गुस्से पर फिदा हो रहे हैं, तो कुछ लोग बच्चे को तमीज सिखाने की सलाह दे रहे हैं। बात जो भी हो, आप भी देखिए यह बच्चा क्या करता है, जब उसकी चाबी कोई ले लेता है।

और भी पढ़ें-बेटे ने मंडप पर की ऐसी हरकत कि, ससुर को करनी पड़ी 21 साल की बहू से शादी, पूरे इलाके में मचा बवाल