28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस कॉन्‍स्‍टेबल की ये फोटो देख सब लुटा रहे प्यार, Viral फोटो में दिखा पुलिस का ये भी चेहरा

जो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसे तेलंगाना की आईपीएस अधिकारी रेमा राजेश्वरी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है। बता दें कि, यह तस्वीर तेलंगाना के महबूबनगर की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Priya Singh

•

Updated: 1 Oct 2018, 1:13 PM IST

viral photo of telangana police constable playing with baby

पुलिस कॉन्‍स्‍टेबल की ये फोटो देख सब लुटा रहे प्यार, Viral फोटो में दिखा पुलिस का ये भी चेहरा

नई दिल्ली।सोशल मीडिया पर पुलिस कॉन्‍स्‍टेबल की बच्चे को चुप कराती एक तस्वीर लोगों का दिल जीत रही है। इस फोटो को देख अच्छे-अच्छे पत्थर दिल इंसान का दिल पिघल जाएगा। पुलिस की नौकरी ऐसी है जहां लोगों को उनसे कई तरह की परेशानियां होती हैं लेकिन ऐसी बहुत कम वजह हैं जो लोगों का दिल जीत ले जाएं। जो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसे तेलंगाना की आईपीएस अधिकारी रेमा राजेश्वरी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है। बता दें कि, यह तस्वीर तेलंगाना के महबूबनगर की है। जहां एक पुलिस कॉन्‍स्‍टेबल क रोते हुए बच्‍चे को गोद में लेकर प्‍यार करता दिख रहा है। यह तस्वीर ऐसी है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इस फोटो को अब तक 13000 से ज्यादा लाइक्स और लगभग 3000 रीट्वीट्स मिल चुके हैं। बता दें कि, यह तस्वीर एक एग्‍जाम सेंटर के बाहर की है। यह साधारण दिखने वाली तस्वीर अपने आप में कई कितना प्यार का भाव छिपाए हुए है ये साफ दिख रहा है।

सोचिए एक मां अपने बच्चे को बाहर छोड़ परीक्षा देने गई है वहीं अगर मां के लिए बिलखते बच्चे को चुप कराने वाला कोई नहीं होता तो मां का परीक्षा में मन न लगता। लेकिन लोगों की सेवा के लिए ही तैनात की गई ये पुलिस ही मां के लिए किसी रेगिस्तान में बर्फ के समान साबित हुई। मां ले लिए रोते बच्चे को चुप कराते इस कॉन्‍स्‍टेबल की तस्वीर बिना कुछ कहे ही बहुत कुछ कह रही है। बता दें कि, ट्वीट में कॉन्‍स्‍टेबल का नाम मुजीब-उर-रहमान बताया गया है। एक महिला अपने छोटे बच्चे के साथ परीक्षा देने आई थी। बच्चे की मां अंदर एग्‍जाम दे रही थी, तभी बाहर उसका बच्चा रोने लगा। वहां तैनात कॉन्‍स्‍टेबल मुजीब-उर-रहमान ने रोते हुए बच्चे को गोद में लिया और उसे शांत किया। ताकि मां अंदर आराम से एग्‍जाम दे सके। बताया जा रहा है कि, कॉन्‍स्‍टेबल रहमान रोते बच्चे को काफी देर तक चुप कराते रहे और उसके साथ खेल कर उसका मन बहलाते रहे ताकि उसकी मां अंदर अच्छे से एग्जाम देती रहे। इस तस्वीर को #HumanFaceOfCops और #Empathy हैशटैग के साथ शेयर किया गया है। यानी पुलिस का मानवीय चेहरा और संवेदना। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर पर लोग फिदा हो रहे हैं और जम कर शेयर कर रहे हैं।