27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जमीन धंसी और समा गई दो जिंदा महिलाएं, देखने वालों के खड़े हो जाएंगे रोंगटे

यह हादसा बुधवार की शाम 4 बजे हुआ। उस दौरान दोनों महिलाएं आपस में बात करते हुए चली आ रहीं थी। तभी बीच सड़क में रोड का एक बड़ा हिस्सा दरक गया और दोनों महिलाएं उसनें समां गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Arijita Sen

•

Updated: 26 Oct 2018, 1:18 PM IST

turkey

जमीन धंसी और समा गईं दो जिंदा महिलाएं, देखने वालों के खड़े हो जाएंगे रोंगटे

नई दिल्ली। विश्व भर में इस एक वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं। इस वीडियो को देखकर लोगों को अपनी आंखों में भरोसा नहीं हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो में दिखाया गया कि सड़क पर खड़े होकर दो महिलाएं आपस में बात कर रही थीं। तभी वहां की जमीन खिसक गई और दोनों महिलाएं उसमें समा गईं।यह वीडियो तुर्की का है। इस पूरी घटना का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया था, जिसे बाद में एक स्थानीय संस्था र्किश सेक्यूरिटी फोर्स ने पोस्ट किया है। इस वीडियो को अब तक हजारों शेयर्स मिल चुके हैं। साथ ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जानकारी के अनुसार यह हादसा बुधवार की शाम 4 बजे हुआ। उस दौरान दोनों महिलाएं आपस में बात करते हुए चली आ रहीं थी। तभी बीच सड़क में रोड का एक बड़ा हिस्सा दरक गया और दोनों महिलाएं उसनें समां गई।

घटना के बाद वहां पर लोगों की भीड़ लग गई और लोगों ने बिना देर किए दोनों को बाहर निकाला और एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल ले गए। गनीमत रही कि दोनों महिलाओं को ज्यादा चोट नहीं आई, महिलाओं को मामूली इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिलाएं सड़क पर हंस-हंसकर बातें करती हुई जा रही थीं। उसी समय यह हादसा हो गया। दोनों महिलाएं पेशे से डॉक्टर और नर्स हैं। फिलहाल पुलिस ने इस रास्ते को सील कर दिया है। पुलिस ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही इस सड़क को ठीक कर लिया जाएगा।