6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देखें वीडियो: महिला ने नन्हे बच्चे के कपड़े उतारकर 24 बार पेट पर लात मारी, मन नहीं भरा तो उठाया चाकू और…

महिला ने करीब 24 बार बच्चे को लात मारी।
2 min read
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

May 20, 2018

pitai

देखें वीडियो: महिला ने नन्हे बच्चे के कपड़े उतारकर 24 बार पेट पर लात मारी, मन नहीं भरा तो उठाया चाकू और...

नई दिल्ली। ये तो हम सभी ने सुना है कि छोटे बच्चे भगवान का रूप होते हैं। लेकिन आज-कल के लोगों के दिमाग को न जाने क्या हो गया है कि वे राक्षसों से बुरे बनते जा रहे हैं। इसी सिलसिले में हमारे पास एक ऐसी वीडियो सामने आई है, जिसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में आप देखेंगे कि एक महिला घर में एक छोटे से बच्चे को बड़ी ही बेरहमी से पीट रही है। महिला बच्चे को बेड पर लिटाकर लात से मार रही है। महिला बच्चे के कपड़े उतारकर उसके पेट पर लात मारती जा रही है। वीडियो ध्यान से देखने पर आप गिनती करें तो महिला ने करीब 24 बार बच्चे को लात मारी।

इतना ही नहीं, पेट पर ताबड़तोड़ लात मारने के बाद भी राक्षसी महिला का मन नहीं भरा तो वह बच्चे को कई बार दीवार पर देकर मारती है। जिसके बाद वह बच्चे को नीचे ले जाती है और ज़मीन पर लिटाकर उसकी पीठ पर किसी चीज़ से हमला करती है। दिमाग पर भूत सवार कर रखी महिला एक बार तो बच्चे को मारने के लिए चाकू भी उठाती है, लेकिन फिर वह चाकू फेक देती है।

महिला की हैवानियत के समय घर में एक शख्स और मौजूद था, जो इस दरिंदगी का वीडियो शूट कर रहा था, जिसका पैर वीडियो में देखा जा सकता है। वीडियो को देखने के बाद पत्थर दिल इंसान भी पिघल जाएगा। न जाने महिला के दिमाग में ऐसा कौन सा भूत सवार था, जो सारी इंसानियत भूलकर एक छोटे से बच्चे को इतनी बेरहमी से पीट रही थी। हालांकि यह वीडियो किस तारीख का है और कहां का है, इस विषय की पुख्ता जानकारी नहीं है। इसके अलावा इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं है कि महिला बच्चे को किस वजह से पीट रही है।