सोशल मीडिया के इस दौर में हमें जहाँ दुनियाभर की खबरें एक जगह बैठे-बैठे ही मिल जाती हैं, वहीं और भी कई चीज़ों के बारे में हमें पता चलता है। सोशल मीडिया पर दुनियाभर से कई मज़ेदार वीडियो भी शेयर किए जाते हैं। ये वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों के जीवन में होने वाली सामान्य घटनाओं पर ही आधारित होते हैं पर फिर भी मज़ेदार होते हैं। इसी तरह का एक वीडियो कुछ समय पहले शेयर किया गया था जिसमें एक महिला की विग ट्रेन के साथ चली जाती है।