अलामा इकबाल ऑपन यूनिवर्सिटी यानि एआईओयू द्वारा आयोजित एक सेमिनार में अपना वक्तव्य देने के दौरान उन्होंने ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने पर जोर देते हुए इसका खुलासा किया। आयशा ने कहा कि स्तन कैंसर की प्रमुख वजहों में मोटापा, शराब पीना, कसरत न करना, देर से गर्भधारण करना, मां न बनना, हार्मोन में बदलाव, आयनित रेडिएशन जैसी कई वजहें शामिल हैं। उन्होंने कहा 'शुरुआत में ही इसकी जानकारी मिलने पर और इसका सही इलाज मिलने पर जिंदगी बच सकती है। हर महिला को खुद ही इस बात का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही समय रहते बीमारी का पता चलने पर मरीज के ठीक होने के 90- 95 प्रतिशत संभावना होती है।'