
जीतो हुब्बल्ली चैप्टर फाउंडेशन के दो साल पूरे होने पर आयोजित समारोह में स्मारिका का विमोचन करते अतिथि।
समारोह में जीतो हुब्बल्ली चैप्टर फाउंडेशन के 2024-26 कार्यकाल की स्मारिका का विमोचन किया गया। इसमें दो वर्षों के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों, कार्यक्रमों और उपलब्धियों को संकलित किया गया है। स्मारिका का विमोचन सलाहकार बोर्ड के सदस्यों भंवरलाल सी. जैन, प्रकाश कोठारी, पूरन नाहटा और महेंद्र पालघोता की मौजूदगी में हुआ। इस अवसर पर अनिल कुमार जैन, प्रवीण चौधरी, गीता छेड़ा, स्वीटी भंसाली, अक्षय बगरेचा, नीरव मोमाया, कविता बाफना और इंदिरा बागमार मौजूद रहे।
समारोह की शुरुआत चेयरमैन अनिल कुमार जैन और मुख्य सचिव प्रवीण चौधरी के परिवारों के प्रति उनके निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त करने के साथ हुई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में पदाधिकारियों के साथ उनके परिवारों की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही। इसके बाद पुरस्कार एवं सम्मान समारोह हुआ। चैप्टर की विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों में सक्रिय योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। उनके समर्पण और सहभागिता को चैप्टर की उपलब्धियों में महत्वपूर्ण बताया गया।
जीतो हुब्बल्ली चैप्टर की गतिविधियों में सहयोग देने वाले संस्थानों और सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें मीडिया संस्थानों के अलावा एसटी भंडारी ट्रस्ट, प्रवेश मलानी फोटोग्राफी एंड फिल्म्स, रेनबो एड्स, पिक्सेल स्टूडियो और स्पिटेल शामिल रहे। आयोजकों ने इनके सहयोग के लिए आभार जताया।
चेयरमैन अनिल कुमार जैन ने अतिथियों और सदस्यों का स्वागत किया। मुख्य सचिव प्रवीण चौधरी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए दो वर्षीय कार्यकाल में सदस्यों और उनके परिवारों से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन प्रसिद्ध गायिका श्रीरक्षा उचिला की विशेष संगीत प्रस्तुति के साथ हुआ। उनकी प्रस्तुति ने सदस्यों और परिवारों का उत्साह बढ़ाया।
Updated on:
28 Sept 2026 10:01 pm
Published on:
28 Sept 2026 09:59 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
