27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आध्रप्रदेश में चक्रवाती तूफान ने मचाई भारी तबाही,7 लोगों की मौत

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्होंने कलेक्टर और अधिकारियों के साथ चर्चा की...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हैदराबाद

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 11 Oct 2018, 8:58 PM IST

file photo

file photo

(हैदराबाद): आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान तितली का कहर जारी है, जिसमें खबर लिखे जाने तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को दिन भर भारी बारिश होती रही। करीब 3 लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। मुख्यमंत्री नायडू विशाखापट्नम पहुंच चुके हैं और वहां से सड़क के रास्ते वे तूफ़ान से सबसे ज्यादा प्रभावित श्रीकाकुलम की ओर निकल चुके हैं, ताकि प्रभावित क्षेत्र में राहतकारी के कामों पर खुद निगरानी रख सकें। इससे पहले दिन में उन्होने सेक्रेटेरिएट में 15वें वित्तीय कमीशन के साथ एक बैठक भी की।


आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू रात भर चक्रवात तितली पर नजर रख रहे थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्होंने कलेक्टर और अधिकारियों के साथ चर्चा भी की। उन्होंने अधिकारियों को उत्तरी आंध्र के लोगों की जिंदगी और संपत्ति को बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आदेश दिया है।

कई राज्यों में पड़ा तितली का असर

चक्रवती तूफान तितली ने आंध्रप्रदेश के अलावा अन्य राज्यों पर भी असर छोड़ा है। ओडिशा,झारखंड़ में भी तितली के कारण बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार तितली सुबह करीब साढ़े पांच बजे गंजाम जिले गोपालपुर और आंध्र के श्रीकाकुलम के समुद्र तट से टकराया। तब तितली की रफ्तार 140 से 150 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई गई थी। तितली के कारण ओडिशा में भारी बारिश हुई। कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे भी टूट गए। झारखंड में भी तितली की वजह से कई इलाकों में बारिश हुई।

बड़ी खबरें

View All

हैदराबाद

आंध्र प्रदेश

ट्रेंडिंग