23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेलंगाना में कैब ड्राइवर की हत्या, कार लूटकर मुंबई भाग रहे थे आरोपी; 3 गिरफ्तार, 2 फरार

Telangana Cab Driver Murder: तेलंगाना के पाटनचेरु में कैब ड्राइवर की हत्या कर उसकी कार ले जाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो अन्य आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
2 min read
Google source verification
Telangana Cab Driver Murder

तेलंगाना में कैब ड्राइवर की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, फोटो सोर्स- तेलंगना पुलिस

Patancheru Murder Case:तेलंगाना के पाटनचेरु इलाके में कैब ड्राइवर की हत्या कर उसकी कार ले जाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, इस वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, कैब ड्राइवर नेलामर्री राजशेखर की 11 सितंबर को सुबह करीब 4 बजे रुद्राराम गांव के बाहरी इलाके में एनएच-65 पर निर्माणाधीन रोड ओवरब्रिज के पास हत्या कर दी गई थी।

पुलिस के अनुसार, 10 और 11 सितंबर की दरमियानी रात आरोपियों ने सिकंदराबाद के एसपी रोड स्थित टास्क फोर्स कार्यालय के पास स्विमिंग पूल बस स्टॉप से राजशेखर की कैब बुक की थी। उन्होंने मुंबई जाने की बात कहकर कैब किराए पर ली। रुद्राराम गांव के बाहरी इलाके में पहुंचने के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर राजशेखर पर हमला किया और तौलिए से उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी शव को निर्माणाधीन रोड ओवरब्रिज के पास फेंककर उसकी कार से मुंबई की ओर निकल गए। पुलिस के मुताबिक, कोहिर के पास कार में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद आरोपियों ने कार को गोल्डन ढाबा के पास छोड़ दिया और वहां से जहीराबाद की ओर चले गए।

पहले दर्ज हुई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

राजशेखर के लापता होने को लेकर बेगमपेट पुलिस थाने में पहले ही मामला दर्ज किया गया था। यह केस क्राइम नंबर 629/2026 के तहत दर्ज हुआ था। बाद में पाटनचेरु पुलिस ने हत्या के मामले में क्राइम नंबर 1238/2026 दर्ज किया। जांच आगे बढ़ने पर मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 310 (डकैती), 103(1) (हत्या), 61(2) (आपराधिक साजिश) और धारा 3(5) के तहत धाराएं जोड़ी गईं।

महाराष्ट्र के तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने जांच के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान घोड़के राहुल (28), सूरज शशिकांत तावड़े (29) और बंबले राजू रामचंद्र (33) के रूप में हुई है। तीनों महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उन्हें पकड़ने के लिए विशेष टीमें लगाई गई हैं। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की गतिविधियों, कैब और संदिग्धों की आवाजाही से जुड़े सुराग जुटाए। आरोपियों द्वारा छोड़ी गई कार और अन्य महत्वपूर्ण सामान भी बरामद कर जांच में शामिल किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

बड़ी खबरें

View All

हैदराबाद तेलंगाना

तेलंगाना

ट्रेंडिंग