31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिना डीप फ्राई किए तवे पर बनाएं ब्रेड पकौड़े

बारिश में ब्रेड पकौड़े खाने का अपना ही मजा है, लेकिन ज्यादा तेल की वजह से अगर आप इसे खाने से कतराते हैं तो अब यह तरीका अपनाएं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 28 Jul 2018, 4:39 PM IST

besan toast

besan toast

बारिश में ब्रेड पकौड़े खाने का अपना ही मजा है, लेकिन ज्यादा तेल की वजह से अगर आप इसे खाने से कतराते हैं तो अब यह तरीका अपनाएं। आप तवे पर भी ब्रेड पकौड़ा बना सकते हैं। जी हां बिना डीप फ्राई किए भी ब्रेड पकौड़ा बनाया जा सकता है। यहां पढ़ें टेस्टी बेसन टोस्ट यानी कि ब्रेड पकौड़ा रेसिपी -

सामग्री -

ब्रेड - 4
बेसन - 1 कप
दही - ½ कप
शिमला मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
टमाटर - 1 (बारीक कटा हुआ)
हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
बेकिंग सोडा - 1 पिंच
तेल - 2-3 टेबल स्पून
हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
नमक - 3/4 छोटी चम्मच

विधि -

बेसन को किसी बर्तन में निकाल लीजिए। बेसन में दही डालकर मिक्स कीजिए और थोडा़ सा पानी डालकर गुठलियां खत्म होने तक अच्छे से घोल बना लीजिए। बेसन का घोल न अधिक पतला, और न अधिक गाड़ा होना चाहिए। घोल एकदम चिकना तैयार होना चाहिए। घोल को 2 से 3 मिनिट तक अच्छे से फैंट लीजिए। इतना घोल बनाने में 1/2 कप दही और 1/2 कप पानी का यूज हुआ है।

घोल में नमक, धनिया पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए अब इस घोल में सब्जियां डालें, इसमें बारीक कटा टमाटर, बारीक कटी शिमला मिर्च, बारीक कटा हरा धनिया डाल कर अच्छे से मिला लीजिए।

बेसन टोस्ट बनाने के लिए पैन गरम कीजिए। पैन में 2-3 चम्मच तेल डाल दीजिए। अब एक ब्रेड लीजिए इस पर थोडा़ सा बेसन का घोल डल कर अच्छे से फैला दीजिए। अब इस ब्रेड को पैन में सिकने के लिए लगा दीजिए। बेसन वाली साइड को नीचे की ओर रखेंगे तेल में सिकने देंगे। अब ब्रेड के ऊपर भी थोडा़ सा बेसन का घोल डाल कर फैला दीजिए। अब दूसरी ब्रेड लीजिए और उस पर भी बेसन का घोल लगा कर सिकने के लिए पैन में रख दीजिए और ब्रेड के ऊपर में थोडा़ घोल डाल कर फैला दीजिए। अब पैन को ढककर टोस्ट को धीमी आंच पर 3 मिनिट सिकने दीजिए।

3 मिनिट बाद ब्रेड को चैक कीजिए, ब्रेड नीची से अच्छी ब्राउन सिक कर तैयार है। ब्रेड के ऊपर थोडा़ सा तेल डालकर ब्रेड को पलट दीजिए। अब इन्हें फिर से ढक कर 3 मिनिट धीमी आंच पर सिकने दीजिए। 3 मिनिट बाद चैक कीजिए अभी टोस्ट नीचे से हल्के सिके हैं इन्हें 1 मिनिट ओर सिकने दीजिए। चैक कीजिए टोस्ट अभी भी कम सिके दिख रहें हैं अब इन्हें पलट कर खुले ही 1-1.5 मिनिट के लिए सेक लीजिए।

टोस्ट अच्छे से सिक कर तैयार हैं, इन्हें प्लेट में निकाल लीजिए। सारे ब्रेड बेसन टोस्ट इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिए। एक बार के बेसन टोस्ट सिकने में 8-9 मिनिट का समय लग जाता है।

बेसन टोस्ट को काट कर भी सर्व कर सकते हैं। गरमा गरम बेसन टोस्ट को पकोड़े हरे धनिए की चटनी, टमैटो सॉस या अपनी मनपसंद किसी भी चटनी के साथ परोसिए और खाइए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।