1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों को बना कर खिलाएं टेस्टी ब्रेड पिज्जा पकौड़े

पिज्जा का नाम सुनते ही बच्चों के मुंह में पानी आ जाता है। अगर आपके बच्चे भी मौनसून में पिज्जा की जिद करें तो इस बार उन्हें पिज्जा का नया रूप खिलाएं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 5 Jul 2018, 4:42 PM IST

cheese bread pakoda

cheese bread pakoda

पिज्जा का नाम सुनते ही बच्चों के मुंह में पानी आ जाता है। अगर आपके बच्चे भी मौनसून में पिज्जा की जिद करें तो इस बार उन्हें पिज्जा का नया रूप खिलाएं। यानी कि ब्रेट पिज्जा पकौड़े। यह बहुत ही स्वादिष्ट बनते हैं और बच्चों को भी बहुत पसंद आएंगे। यहां पढ़ें टेस्टी रेसिपी -

सामग्री -

ब्रेड - 4
बेसन - 1.5 कप (150 ग्राम)
मोजेरीला चीज - 3/4 कप (80 ग्राम)(कद्दूकस की हुई)
शिमला मिर्च - ½ कप (बारीक कटी हुई)
टमाटर - ½ कप (बारीक कटा हुआ)
हरे धनिये की चटनी - 2 टेबल स्पून
टमैटो सॉस - 2 टेबल स्पून
अॉरिगेनो - 1 छोटी चम्मच
काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
चिल्ली फ्लेक्स - ⅓ छोटी चम्मच
बेकिंग सोडा - ⅛ छोटी चम्मच
तेल - तलने के लिए

विधि -

बेसन का घोल तैयार कीजिए
बेसन को किसी बर्तन में निकाल लीजिए और थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए गुठलियां समाप्त होने तक घोल लीजिए। घोल की कंसिस्टेंसी पकोड़े के घोल से थोडी़ सी पतली ही रखिए। बेसन के घोल में आधा छोटी चम्मच नमक, 1/2 छोटी चम्मच अॉरिगेनो और 1/3 छोटी चम्मच चिल्ली फ्लेक्स डालकर सारे मसालों को अच्छे से मिक्स कर दीजिए। बेसन का घोल बनाने में 1 कप पानी का उपयोग हुआ है। घोल को १०-१५ मिनिट के लिए रख दीजिए। घोल फूलकर सैट होकर तैयार हो जाएगा।

ब्रेड स्टफ कीजिए

ब्रेड लीजिए इसमें सॉस लगाएं। इस पर मोजेरीला चीज डाल कर इसकी परत बिछा दीजिए। इसके ऊपर बारीक कटी शिमला मिर्च फैला दीजिए और बारीक कटे टमाटर भी डाल दीजिए।

नमक और काली मिर्च को मिक्स करके थोड़ा सा मसाला स्टफिंग के ऊपर छिड़क दीजिए, थोडा़ सा अॉरिगेनो डाल दीजिए और अब इसके ऊपर मोजेरीला चीज़ डाल दीजिए।

दूसरी ब्रेड लीजिए और इसके ऊपर हरे धनिए की चटनी लगा दीजिए और इस ब्रेड को स्टफ ब्रेड के ऊपर रखकर हल्के हाथों से दबा दीजिए। फिर, इस ब्रेड को 4 टुकड़ों में काट लीजिए। स्टफ्ड ब्रेड तैयार है। इसी तरह से दूसरी ब्रेड में भी स्टफिंग भरकर तैयार कर लीजिए। 15 मिनिट में बेसन का घोल फूलकर तैयार है। इसमें बेकिंग सोडा डालकर मिक्स कर लीजिए।

पकौड़े तलिए

पकौड़े तलने के लिए पैन में तेल डालकर गरम होने के लिए रख दीजिए। पकौड़े तलने के लिए अच्छे गरम तेल की आवश्यकता होती है। तेल अच्छा गरम हुआ है या नहीं इसे चैक करने के लिए घोल की 1-2 बूंदें तेल में डालकर देख लीजिए, बूंद सिककर फूलकर ऊपर आ जाती है, तो तेल अच्छा गरम हो गया है।

स्टफ ब्रेड को बेसन के घोल में लपेटिए और गरम तेल में डाल दीजिए, पकौड़े को पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तलिए। प्लेट में नैपकिन पेपर बिछाइए। कढ़ाई से ब्रेड पकौडा़ निकालकर प्लेट में रखिए। सारे चीज ब्रेड पकौड़े इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिए। एक बार के पकौड़े तलने में 3-4 मिनिट का समय लग जाता है। स्वादिष्ट और मजेदार चीज ब्रेड पकौड़े बनकर तैयार हैं। इन पकौड़ों को आप हरे धनिए की चटनी, टमैटो सॉस, मस्टर्ड सॉस या अपनी पसंद की किसी भी चटनी के भी साथ परोस सकते हैं।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।