30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में बनाएं मसाला चना जोर गरम

चना जोर गरम आपने कई टूरिस्ट प्लेस पर खाया होगा। इसे बनाना बहुत ही आसान है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 2 Aug 2018, 3:47 PM IST

Chana jor garam

Chana jor garam

चना जोर गरम आपने कई टूरिस्ट प्लेस पर खाया होगा। इसे बनाना बहुत ही आसान है। आप चने से इसे बना सकते हैं और परोसने से पहले इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च काट कर ऊपर से नींबू निचोड़ कर खा सकते हैं। यहां पढ़ें चना जोर गरम की रेसिपी -

सामग्री -

काले चने - 1 कप (200 ग्राम)
नमक - 2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
काला नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
भुना जीरा - 1 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच
गरम मसाला पाउडर - ½ छोटी चम्मच
अमचूर - 3 छोटी चम्मच
तेल - तलने के लिए

विधि -

काले चनों को अच्छे से साफ करके धोकर, साफ पानी में 7 घंटे के लिए भीगो कर रख दीजिए। इसके बाद चनों में से अतिरिक्त पानी हटा कर चनों को कुकर में डालिए और 1 कप पानी डालकर चने उबालने के लिए रख दीजिए। कुकर में एक सीटी आने के बाद गैस बंद कर दीजिए। कुकर का प्रेशर खत्म होने पर कुकर खोलिए, चने निकालिए और इनका पानी हटा दीजिए। चनों को एक बार फिर से पानी से धो कर इन्हें छान कर प्याले में निकाल लीजिए।

अब चनों को दबा कर चपटा करना है। इसके लिए एक-एक करके चने उठाएं और बोर्ड पर रखें और इन्हें दबाते हुए चपटा कीजिए और प्लेट में लगाते जाएं। आप चाहें तो 4-5 चनों को एक साथ लेकर थोड़ी दूरी रखें और इन्हें कप या प्लेट से एक साथ दबा कर चपटा कर लीजिए और प्लेट में लगाते जाएं। सारे चने दबा लेने के बाद। चनों को सुखाना है।

चनों को आप धूप में या पंखे की हवा में जैसे चाहें सुखा सकते हैं। अगर आप इन्हें धूप में सुखा रहें हैं तो यह 1 दिन की धूप में सूख कर तैयार हो जाते हैं और अगर पंखे की हवा में सुखा रहें हैं तो यह 1 पूरा दिन और रात में यह सूख कर तैयार हो जाते हैं।

चने के लिए मसाले तैयार करें

मिक्सर जार लीजिए इसमें नमक, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर और अमचूर पाउडर डाल कर सभी चीजों को मिक्स जार में चला दीजिए। सभी मसाले अच्छे से मिक्स होने पर इन्हें प्याली में निकाल लीजिए।

चने तलें

चने को सुखा लेने के बाद इन्हें तलने के लिए कढा़ई में तेल डालकर गरम कीजिए। तेल चैक कीजिए। तेल चैक करने के लिए इसमें 1 चना डाल दीजिए। चना हल्का हल्का सिक रहा है और धीरे से ऊपर आ रहा है। चने तलने के लिए हमें मीडियम गरम तेल चाहिए और मीडियम फ्लेम पर ही इन्हें तलना है।

चनों को तलने के लिए एक बडी़ सी स्टील की छलनी को कढा़ई में रखें और इस छलनी में चने तलने के लिए डालें। छलनी में चने अच्छे से और जल्द से सिक कर तैयार होते हैं। 15-20 सेकेंड में चने सिक जाते हैं। चने सिक कर तैयार हैं इन्हें प्लेट में निकल लीजिए। अभी इसी तरह से बाकी चने भी सेक कर तैयार कर लीजिए।

तलने के बाद इन कुरकुरे चनों में पीसे हुए मसाले में से 2 चम्मच मसाला इसमें डाल कर मिक्स कर दीजिए। चने बनकर तैयार हैं।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।