31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाश्ते में बनाएं पोहे और मूंगफली के पकौड़े

अगर आप सब्जियों वाले पकौड़े खा खा कर बोर हो गए हैं तो इस बार पोहे और मूंगफली के पकौड़े बनाएं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 1 Aug 2018, 4:17 PM IST

poha pakoda

poha pakoda

बारिश के दिनों में पकौड़े खाने का मन अक्सर ही कर आता है। ऐसे में अगर आप सब्जियों वाले पकौड़े खा खा कर बोर हो गए हैं तो इस बार पोहे और मूंगफली के पकौड़े बनाएं। यहां पढ़ें पोहे और मूंगफली के पकौड़े बनाने की रेसिपी -

सामग्री -

पोहा- 1 कप
मूंगफली के दाने- 1 कप
बेसन- 1 कप
हरा धनिया- 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
धनिया पाउडर- ½ छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- ½ छोटी चम्मच
हरी मिरच- 2 से 3 (बारीक कटे हुए)
नमक- ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
तेल- पकौड़े तलने के लिए

विधि -

पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले पोहे में 1 कप पानी डालकर रख दीजिए ताकि पोहे अच्छे से फूल जाएं।

बैटर बनाइए
इसके लिए, एक बड़े प्याले में बेसन लीजिए। इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार कर लीजिए। घोल की कन्सिस्टेन्सी एकदम पकौड़े के घोल जैसी होनी च़ाहिए। घोल को अच्छे से मिक्स करते हुए फैंट लीजिए ताकि इसमें गुठलियां न रहे और बिल्कुल चिकना घोल तैयार हो।

घोल को फैंटने के बाद, इसमें सभी मसाले-धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, नमक और हरा धनिया डाल लीजिए। सारी सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए और सही ढंग से फैंट भी लीजिए। अब तक पोहे भी फूलकर तैयार हो गए हैं।

पोहे में से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिए और इस बैटर में भीगे हुए पोहे डाल दीजिए। इसके बाद, मूंगफली के दाने भी डाल दीजिए और सही से मिला लीजिए। जरूरत हो, तो बैटर में थोड़ा सा पानी और मिला लीजिए। पकौड़े के लिए बैटर तैयार है। इस बैटर में ½ कप पानी का इस्तेमाल हुआ है।

पकौड़े तलिए
पकौड़े तलने के लिए, गैस पर कढ़ाई में तेल गरम कर लीजिए। गरम तेल में एक पकौड़ा डालकर देखिए। पकौड़ा सिक रहा हो, तो जितने पकौड़े कढ़ाई में आ जाएं, उतने तलने के लिए डाल दीजिए। पकौड़ों को चम्मच या हाथ किसी से भी तोड़कर कढ़ाई में डाला जा सकता है। पकौड़ों को तलते समय आंच मध्यम-तेज रखिए।

पकौड़ों को पलट-पलटकर अच्छे गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए। गोल्डन ब्राउन होने के बाद, पकौड़ों को नैपकिन पेपर बिछाकर रखी हुई प्लेट में निकाल लीजिए। एक बार के पकौड़े फ्राय होने में 6 से 7 मिनिट लगते हैं। इसी तरीके से बचे हुए बैटर से भी पकौड़े तलने के लिए कढ़ाई में डाल दीजिए। इन पकौड़ों के गोल्डन ब्राउन होते ही गैस बंद कर दीजिए और पकौड़ों को उसी प्लेट में निकाल लीजिए।

गरमागरम क्रिस्पी पोहा-मूंगफली पकौड़े बनकर तैयार हैं। इन पकौड़ों को कसूंदी और टमेटो सॉस के साथ परोसिए और मजे लेते हुए खाइए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।