31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दाल के साथ परोसें राजस्थानी मलाई मिर्च

राजस्थानी खाने की बात ही अलग है। यहां जितना स्वादिष्ट और मसालेदार खाना शायद ही आपको पूरे देश में मिले।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 29 Jul 2018, 4:37 PM IST

rajasthani malai mirch

rajasthani malai mirch

राजस्थानी खाने की बात ही अलग है। यहां जितना स्वादिष्ट और मसालेदार खाना शायद ही आपको पूरे देश में मिले। राजस्थान की दाल बाटी चूरमा तो मशहूर है ही, यहां की मलाई मिर्च भी किसी से कम नहीं है। यह बहुत ही स्वादिष्ट बनती है और इसे आप दाल, कढ़ी आदि के साथ परोस सकते हैं। यह झटपट तैयार हो जाती है। यहां पढ़ें राजस्थानी मलाई मिर्च की रेसिपी-

सामग्री -

हरी मिर्च - 100 ग्राम
क्रीम - 2-3 टेबल स्पून
तेल -1 टेबल स्पून
जीरा - ½ छोटी चम्मच
हींग - 1 पिंच
धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
सौंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
अमचूर पाउडर - ½ छोटी चम्मच
नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि -

हरी मिर्च को अच्छी तरह धोकर सुखाकर इसके डंठल तोड़ कर छोटी-छोटी काट कर तैयार कर लीजिए।
पैन में तेल डालकर गरम होने दीजिए। तेल गरम होने पर हींग और जीरा डाल दीजिए। जीरा भून जाने पर इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और सौंफ पाउडर डाल कर मसाले को थोडा़ सा भून लीजिए। मसाले में हरी मिर्च डाल कर अच्छे से मिलाएं, नमक और अमचूर पाउडर डालकर मिला दीजिए अब मिर्च को ढककर के १ -२ मिनिट धीमी आंच पर पकने दीजिए। इसके बाद चैक कीजिए।

मिर्च को अच्छे से चला दीजिए और इसमें क्रीम डाल कर लगातार चलाते हुए १ मिनिट और पका लीजिए। मलाई मिर्च बनकर तैयार है। गैस बंद कर दीजिए और इसे प्याले में निकाल लीजिए। स्वादिष्ट मलाई मिर्च को आप साईड डिश के रूप में परोसिए और खाईए। मलाई मिर्च को फ्रिज में रखकर सप्ताह भर खाया जा सकता है।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।