
Creamy cheese sandwich
सैंडविच परफैक्ट ब्रेकफास्ट डिश है। वैसे तो सैंडविच कई तरह से बनाया जा सकता है, लेकिन अगर आपके पास समय कम है और परिवार को ब्रेकफास्ट सर्व करने की जल्दी है, तो आप उन्हें क्रीमी चीज सैंडविच सर्व कर सकते हैं। इसे बनाना न केवेल आसान है, बल्कि यह झटपट तैयार हो जाता है। आप चाहें तो इसके लिए सब्जियां रात को ही काट कर रख सकते हैं, ताकि सुबह आपका ज्यादा समय बर्बाद न हो। क्रीमी चीज सैंडविच बच्चों को भी बहुत पसंद आता है, हालांकि इसे हार्ट पेशेंट को सर्व नहीं किया जाना चाहिए। यहां पढ़ें क्रीमी चीज सैंडविच की रेसिपी -
सामग्री -
मिक्स करके भरंवा बनाने के लिए
3/4 कप रेडीमेड क्रीम चीज
1/4 कप बारीक कटा हुआ बीज़ रहित टमाटर
1/4 कप बारीक कटा हुआ शिमला मिर्च (लाल , पीला , हरा)
1/2 कप सूखा मिक्स हर्बस
1 टी-स्पून सूखी लाल मिर्च के फ्लैकस
2 टेबल-स्पून कटे हुए बेसिल के पत्ते
नमक , स्वादानुसार
अन्य सामग्री
8 ब्रेड स्लाईस
4 टी-स्पून मक्खन , फैलाने के लिए
विधि -
भरवां मिश्रण को चार बराबर भागों में बांट लीजिए। एक तरफ रख दीजिए। सभी ब्रेड स्लाइस को किनारों से काट लीजिए और प्रत्येक ब्रेड स्लाइस पर आधा टी-स्पून मक्ख़न लगा लीजिए।
मक्खन लगाई हुई ब्रेड स्लाइस पर तैयार भरवां मिश्रण का एक भाग रखकर समान रूप से फैला लीजिए। मक्खन लगाई हुई दूसरी ब्रेड स्लाइस को भरवां मिश्रण के उपर रख दीजिए। ध्यान रहे कि मक्खन लगाया हुआ भाग नीचे तरफ रखें। विधि को दोहराकर तीन और सैंडविच बना लीजिए। प्रत्येक सैंडविच को तिरछे दो बराबर भागों में काट लीजिए और परोसिए।
अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।
Published on:
23 Jun 2018, 4:21 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.