3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंदौर की यह मशहूर डिश आपके मुंह में भी पानी ला देगी

इंदौर में बाफला बाटी बहुत खाई जाती है। यह गेंहू के आटे से बनती है और खाने में भी यह काफी टेस्टी होती है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 26 Oct 2017, 4:47 PM IST

dal bafla

dal bafla

इंदौर में बाफला बाटी बहुत खाई जाती है। यह गेंहू के आटे से बनती है और खाने में भी यह काफी टेस्टी होती है। इसे बनाना काफी आसान है और इसे नाश्ते में सर्व किया जा सकता है। यहां पढ़ें बाफला बाटी बनाने की रेसिपी -

सामग्री -

गेहूं का आटा - 2 कप (300 ग्राम)
सूजी - ½ कप (100 ग्राम)
दही - ⅓ कप
घी - २ टेबल स्पून (आटा गूंथने के लिए)
घी - ½ कप (तलने और परोसने के लिए)
अजवायन - ½ छोटी चम्मच
जीरा - ½ छोटी चम्मच
नमक - ⅓ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच

विधि -

किसी बड़े प्याले में आटा निकाल लीजिए और इसमें सूजी डालकर मिक्स कीजिए। मिश्रण के बीच में थोडी़ सी जगह बनाकर दही, 2 टेबल स्पून घी, जीरा, अजवायन, नमक और बेकिंग सोडा डालकर मिक्स कर लीजिए और हल्के गरम पानी को थोडा- थोडा़ डालकर चपाती के जैसा नरम आटा गूंथकर तैयार कीजिए, इतना आटा लगाने में 3/4 पानी लगा है,। हाथ पर थोडा़ सा घी लेकर आटे को मसल लीजिए।

बाटी के लिए आटे को छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़ लीजिए। एक लोई हाथ में उठाकर गोल आकार दीजिए और हथेली से दबाते हुए पेड़े का आकार देते हुए प्लेट में रख लीजिए। सारी बाटियां इसी तरह से बनाकर तैयार कर लीजिए।

एक बड़े भगोने में 6 कप पानी भरकर गैस पर गरम करने के लिए रख दीजिए और भगोने को ढककर रखें ताकि पानी में जल्दी से उबाल आ जाए।

जब पानी में उबाल आ जाए तब ये गोले एक-एक करके उबलते पानी में डाल दीजिए। बाटी को 15-16 मिनिट तक उबलने दीजिए। जैसे ही पानी में फिर से अच्छे से उबाल आ जाए और बाटी फूलकर ऊपर आ जाएं बाटी को पलट दीजिए। बाटी को थोड़ी-थोड़ी देर में चमचे से चला दीजिए ताकि सभी बाटियां अच्छे से सिक कर तैयार हो सकें।

पानी में उबाल आने पर गैस को कम कर दीजिए और बाटियों को उबलने दीजिए। पूरे 16 मिनिट में बाटियां अच्छे से फूलकर उबलकर तैयार हैं। गैस बंद कर दीजिए और बाटियों को पानी से निकाल लीजिए।

बाटी सेकिए

पैन में 4-5 छोटी चम्मच घी डालकर, बाटियों को सिकने के लिए पैन में लगा दीजिए। पैन को ढककर 5 मिनिट तक बाटियों को मीडियम आंच पर सिकने दीजिए। 5 मिनिट बाद बाटियों को चैक कीजिए। बाटी नीचे से सिक जाने पर इसे पलट दीजिए और बाटियों को पलट-पलट कर दोनो ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक इसी तरह सेक कर तैयार कर लीजिए। बाटियों के अच्छे से गोल्डन ब्राउन होकर तैयार हैं गैस बंद कर दीजिए और इन्हें प्लेट में निकाल लीजिए। बाटियों को सिकने में 25 मिनिट का समय लगा है। इतने आटे से लगभग 11 बाटियां बनकर तैयार हो जाती हैं।

बाटी परोसिए

1 बाटी को प्लेट में निकाल लीजिए और इसे तोड़ कर इसमें 1 या 2 चम्मच घी डाल कर इसे दाल के साथ परोसिये और खाइए।