1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारिश के मौसम में गर्मा गरम चाय के साथ खाएं दाल वड़ा

बाहर झमाझम बारिश हो रही हो तो घर की खिडक़ी पर बैठ कर गर्मा गरम चाय के साथ पकौड़ी का मजा ही अलग होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 10 Jun 2018, 4:11 PM IST

dal vada

dal vada

बाहर झमाझम बारिश हो रही हो तो घर की खिडक़ी पर बैठ कर गर्मा गरम चाय के साथ पकौड़ी का मजा ही अलग होता है। हालांकि अगर आप पकौड़ी खा कर बोर हो गए हैं, तो इस बार आप दाल वड़ा भी ट्राय कर सकते हैं। दाल वड़ा बहुत ही स्वादिष्ट बनता है। इसे कुरकुरा बनाने के लिए मध्यम आंच पर ही तलें। यहां पढ़ें दाल वड़ा की यमी रेसिपी -

सामग्री -

1 कप चना दाल
1/2 कप कटा हुआ प्याज
1/2 टी-स्पून अदरक का पेस्ट
2 टेबल-स्पून कटा हुआ हरा धनिया
1 टेबल-स्पून कटा हुआ कड़ी-पत्ता
2 टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर
1/2 टी-स्पून हींग
1/4 टी-स्पून हल्दी पाउडर
नमक स्वादअनुसार
तेल , तलने के लिए

परोसने के लिए
हरी चटनी

विधि -

चना दाल को साफ और धोकर, पर्याप्त मात्रा के पानी में 2 घंटो के लिए भिगो दें। सारा पानी अच्छी तरह छान लें। एक बाउल में भिगोई और छनी हुई चना दाल के 1/4 भाग को निकाल लें और एक तरफ रख दें। बची हुई चना दाल को मिक्सर में बिना पानी का प्रयोग किए पीसकर दरदरा मिश्रण बना लें।

इस मिश्रण को एक बाउल में निकाल लें, भिगोई हुई चना दाल के साथ, सभी बची हुई समाग्री डालकर अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण को 17 भाग में बांट लें और प्रत्येक भाग के 50 मिमी (2 इंच) व्यास के चपटे गोल आकार के वड़े बना लें।

एक गहरी नॉन-स्टिक कढ़ाई में तेल गरम करें, थोड़े-थोड़े वड़े डालकर मध्यम आंच पर, उनके सभी तरफ से सुनहरे और करारे होने तक तल लें। तेल सोखने वाले कागज पर निकाल लें। हरी चटनी के साथ तुरंत परोसें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।