दोबारा सरकार बनाने के लिए कांग्रेस बस्तर की सीटों पर फोकस कर रही है। इसकी वजह भी बड़ी है। कांग्रेस ने 2018 में आठ विधानसभा सीटों में 4 हजार से कम मतों से जीत हासिल की थी। इनमें से तीन सीट बस्तर संभाग की है। कांग्रेस को कोंडागांव में 1796, दंतेवाड़ा में 2172 और नारायणपुर में 2647 मतों से जीत हासिल की थी। इनके अलावा मनेन्द्रगढ़, कुनकुरी, तखतपुर, चंद्रपुर और भिलाई नगर में भी चार हजार से कम वोटों से जीत मिली थी।