23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुकर में भी बना सकते हैं टेस्टी खरवस

खरवस पारंपरिक माहराष्ट्रीयन डिश है। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। आप चाहें तो इसे मेहमानों को भी परोस सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 5 Oct 2018, 1:15 PM IST

Kharvas

Kharvas

खरवस पारंपरिक माहराष्ट्रीयन डिश है। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। आप चाहें तो इसे मेहमानों को भी परोस सकते हैं। यहां पढ़ें टेस्टी खरवस बनाने की रेसिपी -

सामग्री -

दूध - 1 कप (250 ग्राम)
हंग कर्ड - 1 कप (250 ग्राम)
कंडेन्स मिल्क - 1 कप (250 ग्राम)
कॉर्न फ्लोर - 2 टेबल स्पून
जायफल - 1/4 छोटी चम्मच से कम
इलायची - 1/4 छोटी चम्मच
पिस्ते - 6-7 (बारीक पतले कटे हुए)
केसर - 6-7 धागे

विधि -

छलनी में सूती का कपड़ा रख कर इसमें दही डाल कर इससे दही का पानी निचोड़ लीजिए कुछ देर दही को कपड़े में ही बांध कर लटका दीजिए और एक प्याला उसके नीचे रख दीजिए ताकि दही से पानी निचुड़कर प्याले में ही गिरे। दही से पानी निकल जाने के बाद टंगे हुए दही (हंग कर्ड) को एक बड़े से प्याले में निकाल लीजिए।

मिक्सर जार में हंग कर्ड को डाल दीजिए साथ ही इसमें कार्न फ्लोर डाल कर मिक्सर बंद कीजिए और चला दीजिए। अब मिक्सर जार को खोलें इसमें दूध और कंडेन्स मिल्क डाल कर सभी चीजों को मिक्सर जार में चला कर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए (ध्यान रहे की मिक्सर में गांठें नहीं बननी चाहिए एकदम चिकना मिक्सर बनना चाहिए)।

अब एक ढोकला बनाने जैसा बरतन लीजिए उसमें इस मिक्सर को डाल दीजिए। अब इस मिश्रण में 1/4 छोटी चम्मच इलायची पाउडर बुरक दीजिए। 1/4 छोटी चम्मच से भी कम कद्दूकस किया हुआ जायफल भी इस पर बुरक दीजिए। पतले पतले कटे हुए पिस्ते भी इस पर डाल दीजिए और केसर के धागे को भी इस पर डाल दीजिए।

अब एक कुकर लीजिए, कुकर में 2 कप पानी डाल दीजिए और इसे गैस पर रख कर पानी गरम होने लगे इसमें अच्छी भाप बनने लगे तब तक कुकर को ढक कर इसे गरम कर लीजिए।

पानी में भाप बनने लगी है कुकर का ढक्कन हटा दीजिए और कुकर के अंदर जाली स्टैंड रख दीजिए। अब मिश्रण वाले बरतन को जाली स्टैंड के ऊपर रख दीजिए और कुकर को ढक्कन से ढक दीजिए। आंच मीडियम और मीडियम हाई ही रखिये और मिश्रण को 30 मिनट तक पकने दीजिए। इसे चैक कीजिए। अब खरवस में चाकू गड़ा कर देख लीजिए, अगर चाकू में मिश्रण नहीं चिपकता है, तब खरवस पक गया है। गैस बंद कर दीजिये और मिश्रण के बर्तन को बाहर निकालकर जाली स्टैंड पर रख दीजिए ताकि यह जल्दी से ठंडा हो जाए।

मिश्रण के ठंडा हो जाने पर इसे १ घंटे के लिए फ्रिज में रख दीजिए यह सैट हो जाएगा। 1 घंटे के बाद इसे फ्रिज से निकाल करे अपने मन पसंद के टुकड़ों में काट कर सर्व कीजिए। स्वाद से भरपूर खरबस आप खाएं ओर खिलाएं आपको इसका स्वाद बहुत पसंद आएगा।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।