23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रोटीन व कैल्शियम से भरपूर है यह रोटी

अगर आप नैचुरल तरीके से शरीर में कैल्शियम और प्रोटीन की कमी को पूरा करना चाहते हैं, तो आपको अपनी डायट में रागी रोटी को शामिल करना चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 28 Sep 2018, 3:27 PM IST

ragi roti

ragi roti

अगर आप नैचुरल तरीके से शरीर में कैल्शियम और प्रोटीन की कमी को पूरा करना चाहते हैं, तो आपको अपनी डायट में रागी रोटी को शामिल करना चाहिए। यह न केवल पाचन के लिए अच्छी है, बल्कि यह आपको कई पोष्टिक तत्व भी देती है। आप दिन के एक मील में रागी रोटी को शामिल कर सकते हैं। इसे बेलने में आपको अगर परेशानी आती है तो आप रागी आटे में थोड़ा सा गेंहू का आटा मिला सकते हैं। इससे आपके लिए रागी रोटी बेलना आसान हो जाएगा। इसे आप तवे पर कुरकुरा करने के बाद खाएंगे तो आपको यह ज्यादा स्वादिष्ट लगेगी। यहां पढ़ें रागी रोटी की रेसिपी -

सामग्री -

1/2 कप रागी आटा
1/4 कप बारीक कटा हुआ हरा प्याज का सफेद भाग
1/4 कप कसे हुए गाजर
1 1/2 टेबल-स्पून लो फैट दही
1/2 टी-स्पून हरी मिर्च की पेस्ट
नमक , स्वादानुसार
रागी का आटा , बेलने के लिए

विधि -

- एक गहरे बाउल में सारी सामग्री मिलाकर प्रर्याप्त पानी का उपयोग करके नरम आटा गूंथ लीजिए।
- गूंथे हुए आटे को 4 बराबर भागों में बांट लीजिए।
- आटे के एक भाग को थोडे रागी के आटे का प्रयोग करते हुए 100 मि। मी। (4 इंच) व्यास के गोल आकार में बेल लीजिए।
- बेली हुई रोटी को एक गरम नॉन-स्टिक तवे पर रख दीजिए और कुछ सेकंड बाद पलट दीजिए।
- दूसरी तरफ रोटी को कुछ और सेकंड तक पका लीजिए।
- रोटी को चिमटे से उठाकर सीधे आच पर रखकर दोनों तरफ से सुनहरे दाग पड़ने तक पका लीजिए।
- विधि को दोहराकर 3 और रोटी बना लीजिए।
- तुरंत परोसिए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।