13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चों को टिफिन में दें पनीर, अखरोट और सेलेरी रोल

हर मां चाहती है कि बच्चे को रोजाना टिफिन में कुछ अलग दिया जाए, साथ ही साथ वह पोष्टिक भी हो।

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Dec 04, 2017

paneer walnut celery rolls

paneer walnut celery rolls

बच्चों को टिफिन में क्या दें, हर मां को सुबह यही कंफ्यूजन होता है। हर मां चाहती है कि बच्चे को रोजाना टिफिन में कुछ अलग दिया जाए, साथ ही साथ वह पोष्टिक भी हो। ऐसे में कुछ ऐसी रेसिपीज हैं, जिनके बहुत जल्दी बनाया जा सकता है। यहां पढ़ें पनीर, अखरोट और सेलेरी रोल और पनीर पुलाव बनाने की आसान रेसिपी। यह दोनों ही रेसिपीज आप बच्चों को टिफिन में दे सकते हैं। वे खुश हो कर खाएंगे और यह उन्हें पोषण भी देगा।

पनीर, अखरोट और सेलेरी रोल

सामग्री -

ब्राउन ब्रेड स्लाइस - 8
हरी मिर्च - 2
प्याज - एक
लाल शिमला मिर्च - आधा
सेलेरी - 3 बड़े चम्मच
अखरोटा - 1/4 कप
बेसिल - 10 से 12
चीज स्प्रेड - 4 बड़े चम्मच
नमक और काली मिर्च - स्वादानुसार
तेल - 2 बड़े चम्मच
सफेद तिल - चार बड़े चम्मच
ऑलिव ऑयल - 2 बड़े चम्मच
पनीर स्ट्रिप्स - एक कप

यूं बनाएं -

एक नॉनस्टिक पैन में तेल गरम करें। प्याज और हरी मिर्च डालकर एक और मिनट के लिए पकाएं। हल्का भूरा होने पर हरी और लाल शिमला मिर्च और सेलेरी डालें और धीरे से मिक्स करें। बेसिल के पत्ते, अखरोट, चीज स्प्रेड, नमक और काली मिर्च डालें। इस मिश्रण को एक तरफ रखें। ब्रेड स्लाइस ट्रिम करें और उस पर पानी की कुछ बूंदें डाल कर बेलन से प्लेन करें। अब ब्रेड स्लाइस पर थोड़ा मिश्रण फैलाएं। दो-तीन पनीर स्ट्रिप्स को और मिश्रण को सेंटर मे रखें और ब्रेड स्लाइस को ध्यान से रोल करें। इस पर थोड़ा सा ऑलिव ऑयल लगाएं औ सफेद तिल छिडक़ें। 200 डिग्री सेल्सियस पर 10-12 मिनट ओवन में सेकें।

पनीर पुलाव

सामग्री -

उबला हुए चावल - 2 कप
घी या तेल - 3 से 4 छोटा चम्मच
शाही जीरा - 1/2 बड़ा चम्मच
दालचीनी - एक स्टिक
लौंग - 2-3
हरी इलायची - 2
काजू तले हुए - 10-12
प्याज कटा और तला हुआ - 2
हरी मिर्च कटी हुई - एक बड़ा चम्मच
अदरक पेस्ट - एक बड़ा चम्मच
लहसुन पेस्ट - एक बड़ा चम्मच
टमाटर प्यूरी - 3 बड़े चम्मच
दही - 3 बड़े चम्मच दही
पनीर छोटे क्यूब्स में कटा हुआ - एक कप
हरी मटर उबली हुई - 1/2 कप
गरम मसाला - 1/4 छोटा चम्मच
हरा धनिया कटा हुआ - 2 बड़े चम्मच
चीनी और नमक - स्वादानुसार

यूं बनाएं-

नॉनस्टिक पैन में तेल गरम करें। जीरा, दालचीनी, लौंग और इलायची डालें और कुछ सेकंड के लिए भूनें। प्याज डालें और तब तक पकाएं, जब तक हल्के भूरे न हो जाएं। अदरक, लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च डालें और एक मिनट के लिए हिलाते रहें। टमाटर प्यूरी डालें और 2 से 3 मिनट के लिए पकने दें। दही डालें, अच्छी तरह मिलाएं और 3 से 4 मिनट के लिए उबलने दें। चावल, पनीर क्यूब्स, हरा मटर, गरम मसाला, चीनी, नमक और धनिया डालें। अच्छी तरह मिलाएं। दो से 3 मिनट के लिए पकाएं।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।