30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेहमानों के लिए घर में ही बनाएं रोस्टेड बादाम

अगर आपको भी मेहमानों के सामने रोस्टेड बादाम सर्व करने का शौक है तो इस बार आप इन्हें घर में भी बना सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 9 Sep 2018, 4:32 PM IST

roasted almonds

roasted almonds

अगर आपको भी मेहमानों के सामने रोस्टेड बादाम सर्व करने का शौक है तो इस बार आप इन्हें घर में भी बना सकते हैं। घर में रोस्टेड बादाम बनाने का एक फायदा यह भी है कि आप इसमें नमक अपने मन मुताबिक रख सकते हैं और यह ज्यादा क्रिस्पी भी बनते हैं। यहां पढ़ें क्रिस्पी रोस्टेड बादाम की रेसिपी -

सामग्री -

बादाम- १ कप (२०० ग्राम)
नमक- ½ छोटी चम्मच
नमक- २ कप (बादाम भूनने के लिए)

विधि -

एक प्याली में ½ छोटी चम्मच नमक लीजिए। इसमें २ छोटी चम्मच पानी डालिए और नमक को घोल लीजिए। इस पानी को बादाम के ऊपर डालकर अच्छे से मिला लीजिए।

भारी तले की कढ़ाही लीजिए। इसमें यूज किया हुआ नमक डाल दीजिए और पूरे ५ मिनिट तक गरम कीजिए। इसको एक-एक मिनिट में चलाते रहिए ताकि नमक ऊपर तक अच्छे से गरम हो जाए। नमक का पानी मिले हुए बादाम को भी एक-एक मिनिट में चलाते रहिए ताकि जो पानी नीचे बैठ गया है, वो भी अच्छे से बादाम में मिल जाए।

५ मिनिट बाद, बादाम को गरम नमक में डाल दीजिए और इन्हें लगातार चलाते हुए मध्यम आंच पर भून लीजिए। बादाम के फूलने और अच्छी सी खुशबू आने पर बादाम भुनकर तैयार हैं। इन्हें छानकर एक अलग प्लेट में रख लीजिए और ठंडा होने दीजिए ताकि ये क्रिस्पी हो जाएं। इन बादाम को भूनने में ३ मिनिट लगे हैं।

एकदम क्रिस्पी और टेस्टी बादाम तैयार हैं। इन्हें पूरी तरह से ठंडा होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिए और जब आपका मन करे, तब इन्हें निकालकर खाइए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।