मौजूदा आंकड़ों के अनुसार, इंदौर में सामने आए 3 नए संक्रमितों के बाद शहर में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 16 हो गई है। वहीं, उज्जैन में सामने आए 01 नए मामले के बाद यहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2 हो गई है। इसके अलावा, जबलपुर में अब तक 8 संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं। वही, राजधानी भोपाल में अब तक 3 मरीजों के पॉजिटिव होने की पुष्टी हुई है। इसके अलावा, शिवपुरी में 2 और ग्वालियर में 1 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। इस तरह अब तक प्रदेश में कुल कोरोना से ग्रस्त मरीजों की संख्या 33 हो गई है। इन्ही में से 2 की मौत भी हो चुकी है।