30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना की चपेट में आए 16 बच्चे, बचने के लिए जरूर करें यह उपाय

19 दिनों में ही 122 संक्रमित मिल चुके हैं। संक्रमण दर भी 0.2 फीसदी तक बढऩे की आशंका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 20 Dec 2021, 11:49 AM IST

कोरोना की चपेट में आए 16 बच्चे, बचने के लिए जरूर करें यह उपाय

कोरोना की चपेट में आए 16 बच्चे, बचने के लिए जरूर करें यह उपाय

इंदौर. मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर किस तरह बढ़ता जा रहा है, इस बात का अंदाजा सिर्फ इससे लगाया जा सकता है कि अब बच्चे भी कोरोना की चपेट में आने लगे हैं, कुछ ही दिनों में एक दर्जन से अधिक बच्चे कोरोना से संक्रमित हो गए हैं, ऐसे में अब हर किसी को कोरोना से बचने के उपाय जरूर करने होंगे। अन्यथा तीसरी लहर का सामना भी करना पड़ सकता है। लेकिन अगर आप कोरोना से बचने के यह उपाए करेंगे, तो निश्चित ही कोरोना आपसे दूर रहेगा।

अब ये उपाय करना जरूरी
शहर में कोरोना संक्रमण की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। पिछले दो माह के मुकाबले दिसंबर में अब तक आए आंकड़े चिंता बढ़ा रही है। इस माह के 19 दिनों में ही 122 संक्रमित मिल चुके हैं। संक्रमण दर भी 0.2 फीसदी तक बढऩे की आशंका है। हालांकि राहत की बात यह है कि इनमें 85 मरीज ठीक होकर घर भी लौट चुके हैं। शहर में फिलहाल 79 एक्टिव मरीज हैं, जो अस्पतालों में इलाज ले रहे हैं। इनमें विदेश यात्रा कर लौटे 4 मरीज भी शामिल हैं।

7 नए के पॉजिटिव

7 नए पॉजिटिव सामने आए इंदौर में रविवार रात को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार 7 नए के पॉजिटिव सामने आए हैं। इनके साथ एक्टिव मरीज ब?कर 79 हो गए हैं। एक्टिव में बढ़ोतरी ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि रिपिट पॉजिटिव के साथ एक्टिव मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि रविवार को 5 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया।

लापरवाही करा रहे नैया हो रही पार-यहां बेखौफ चल रही छोटी नाव और किश्तियां


रोजाना 5 से 6 हजार लोगों की हो रही जांच

कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को नियंत्रित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग की 32 टीमों द्वारा रोज 5 से 6 हजार लोगों की जांच की जा रही है। इसमें अलग-अलग इलाकों में आने वाले यात्रियों पर भी नजर रखी जा रही है। खास बात यह है कि जितने भी संक्रमित सामने आए हैं, उनमें अब तक अधिकतर की ट्रेवल हिस्ट्री निकली है।

आर्यवीरों के सामने आग का गोला भी पड़ा कमजोर

इन बातों पर दें विशेष ध्यान
-जहां तक हो सके घर से बाहर नहीं निकलें।
-जरूरी होने पर मास्क लगाकर ही बाहर जाएं।
-इस बात का ध्यान जरूर रखें कि मास्क से आपके मुंह और नाक अच्छी तरह कवर होना चाहिए।
-बाजार में मास्क नीचे नहीं करें।
-बाहर की खाद्य सामग्री को खाने से बचने की कोशिश करें।
-पानी का उपयोग भी खुद की बॉटल या घर से लाए हुए पानी का उपयोग करें।
-आप कहीं बाहर जाते हैं, तो खुद के टिफिन बॉक्स से ही खाना खाएं।
-चूंकि पानी और खाने के दौरान हम कई सोशल डिस्टेङ्क्षसग से लेकर ध्यान देने योग्य कई बातें भूल जाते हैं, इसलिए सावधानी रखें।
-खाने से पहले साबुन से हाथ जरूर धोएं।
-भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें।
-दूसरे के तोलिए, रूमाल आदि कपड़ों का उपयोग नहीं करें।
-छींकते खांसते हुए व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें।
-आपको अगर किसी प्रकार की बीमारी या दिक्कत है तो चिकित्सक के सम्पर्क में रहें।