3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देखते ही देखते भरभराकर गिरी गोदाम की छत, मजदूरों के दबने से मचा कोहराम, देखें मौत का वीडियो

- भारी बारिश बनी मुसीबत- गोदाम का छज्जा गिरने से 2 मजदूर दबे- इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत- CCTV कैमरे में कैद हुई घटना

2 min read
Google source verification
death cctv footage

देखते ही देखते भरभराकर गिरी गोदाम की छत, मजदूरों के दबने से मचा कोहराम, देखें मौत का वीडियो

देशभर के साथ साथ मध्य प्रदेश के कई इलाकों में शुरु हुई भारी बारिश कई लोगों के मुसीबत का सबब बनती जा रही है। एक तरफ प्रदेश के कई इलाकों में नजदी नाले उफान पर हैं तो वहीं कई क्षेत्रों में पानी भर गया है तो वहीं दूसरी तरफ बारिश के कारण पुराने और जर्जर भवनों के गिरने की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। बारिश के कारण जरजर मकान गिरने का ताजा मामला सूबे के आर्थिक शहर इंदौर में सामने आया है। यहां छज्जे की चपेट में आकर दो मजदूर दब गए।

बता दें कि, तेज बारिश के बाद इंदौर जिले में स्थित एक गोदाम की छत का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। छज्जे की चपेट में इमारत के नीचे खड़े दो मजदूर आकर दब गए। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि दूसरे का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। छज्जा गिरने की घटना इलाके में स्थित एक अन्य गोडाउन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

यह भी पढ़ें- सड़क पर महिलाओं से अश्लील हरकत पड़ी भारी, मनचले के साथ जो हुआ उसे कभी भूल नहीं पाएगा, VIDEO


CCTV में कैद हुई घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना देवास नाके पर स्थित सूर्या कंपनी के गोदाम का बताया जा रहा है। इलेक्ट्रिक गोदाम पर माल खाली कराने मजदूर पहुंचे थे। माल खाली करते समय अचानक गोदाम की इमारत का भारी भरकम छज्जा भरभराकर नीचे आ गिरा, जिससे नीचे काम कर रहे दो मजदूर दब गए। घटना के बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां अर्जुन नाम के युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद लसूड़िा थाना पुलिस ने मामला संज्ञान में लेते हुए जांच शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें- फिर विवादों में विधायक रामबाई : युवक को मारने के लिए गनमेन से छीनने लगीं बंदूक, जमकर दी गालियां, VIDEO

Story Loader