
इंदौर. इंदौर में एक युवक ने अपने बर्थ-डे के दिन ही दुनिया को अलविदा कहते हुए फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक एक निजी कंपनी में मशीन ऑपरेटर था। घटना के वक्त वो घर पर अकेला था और जब शाम को मां और भाई घर पहुंचा तो घटना का पता चला। घटना स्थल से कोई सुसाइड नहीं मिला है जिससे आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। युवक के पिता की करीब दस साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है।
जन्मदिन पर छोड़ा जिंदगी का साथ
घटना शहर के बाणगंगा इलाके की है जहां रहने वाले 20 साल के अभिजीत बैंस ने बुधवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। अभिजीत एमपीईबी में प्राइवेट ठेकेदारी पर मशीन ऑपरेटर था। अभिजीत की मां ने बताया कि बुधवार को अभिजीत का बर्थ-डे था, वो काम से घर से बाहर गई थी और जब शाम को घर लौटी तो अभिजीत ने दरवाजा नहीं खोला। मां के सामने चचेरे भाई ने जैसे ही घर का दरवाजा तोड़ा तो अंदर अभिजीत फांसी के फंदे पर लटका हुआ था जिसे देखकर मां के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।
बर्थ-डे पर लिया था परिवार का आशीर्वाद
बताया गया है कि बर्थ-डे की सुबह उठते मां, बड़े-पिता व बड़ी मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था। ताऊ ने उसे बर्थ-डे पर कुछ पैसे भी दिए थे और उसने ताऊ के बेटे से ये भी कहा था कि उसे कुछ रुपए दे देना उसे दोस्तों को बर्थ-डे की पार्टी देना है। इतना ही नहीं घटना से कुछ देर पहले तक वो अपने दोस्त के साथ घूम रहा था और उससे ये कहकर घर लौटा था कि तबीयत ठीक नहीं लग रही है घर जाकर आराम करेगा। इसके बाद ही उसने फांसी लगाकर खुदकुशी की। पुलिस घटना का पता चलते ही मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु की।
Updated on:
30 Jun 2022, 4:07 PM IST
Published on:
30 Jun 2022, 4:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.