
बिहार में Coronavirus के मामले बढ़े, 90 नए पॉजिटिव मरीजों के साथ ही 3 हजार पार हुआ आंकड़ा
इंदौर। शहर में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3486 हो गई। वही इसी शहर में कोरोना से मरने वालों की 132 संख्या हो गई। जिला प्रशासन हर संभव प्रयास के बाद भी यहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला प्रशासन ने द्वारा लोगो से अपील कर रहा है कि कोरोना से बचने के लिए अपने घर मेें रहे और सुरक्षित रहें। शनिवार की रात जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार 882 सैंपल प्रात्त हुए और 55 नए संक्रमित मरीज सामने आए। वही 176 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया गया अब तक इंदौर शहर में 1951 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
7891 हुई प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने का सिलसिला जारी है। शनिवार को प्रदेश में 246 नए पॉजिटिव केस सामने आए जबकि 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। शनिवार को जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 7891 हुई। वही प्रदेश में मरने वालों की 343 हो गई।
Published on:
31 May 2020 08:23 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
