इंदौर. अब तक ऑनलाइन ठग ओटीपी हासिल कर बैंक अकाउंट से राशि निकाल लेते थे, लेकिन अब ये और भी हाईटेक हो गए हैं। एक महिला प्रोफेसर के साथ हाईटेक तरीके से ठगी का मामला प्रकाश में आया है. ठगों ने खाते में सेंध का नया तरीका आजमाया और एक ही ओटीपी से चार बार में 36 लाख रुपए निकाल लिए.
सरकारी कॉलेज की प्रोफेसर के साथ ठगी की यह घटना हुई. प्रोफेसर को केवायसी अपडेट करने का झांसा देकर बदमाशों ने पहले उनसे मोबाइल पर आया ओटीपी हासिल किया। इसके जरिए उनके खाते से करीब 12 लाख ट्रांसफर कर लिए और फिर एफडी से ओडी लिमिट हासिल कर 24 लाख रुपए और उड़ा लिए।
एक ओटीपी, चार बार इस्तेमाल
महिला प्रोफेसर द्वारा बताए ओटीपी का चार बार इस्तेमाल किया गया। बैंक और एप्लीकेशन की कार्यप्रणाली की जानकारी लेकर तकनीकी कमी का फायदा उठाकर धोखाधड़ी की गई। पुलिस व एक्सपर्ट ने लोगों से आग्रह किया है कि किसी भी स्थिति में ओटीपी साझा न करें। बड़ा नुकसान हो सकता है।