30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहेली को बहाने से बुलाया और पल्लू से निकाल ली घर की चाबी, फिर चुरा लिया लाखों का माल

- हीरानगर इलाके का मामला, किराएदार के साथ मिलकर बनाई योजना- पुलिस ने उस पर नजर रखकर किया वारदात का खुलासा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Hussain Ali

•

Updated: 16 Aug 2019, 2:10 PM IST

indore

सहेली को बहाने से घर बुलाया और पल्लू से निकाल घर की चाबी, फिर चुरा लिया लाखों का माल

इंदौर. ट्रांसपोर्टर के घर हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पत्नी की सहेली ने अपनी किराएदार के साथ योजना बनाकर चोरी कर ली। बिना दरवाजा टूटे हुई चोरी के बाद सहेली पर शंका हुई। पुलिस ने उस पर नजर रखी तो उसका व्यवहार बदलता रहा। पूछताछ में उसने चोरी करना कबूल कर लिया है।

must read : प्रेमी के साथ गई शादीशुदा बहन तो गुस्से में भाई ने राखी के एक दिन पहले चाकू से गोदा

एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे ने बताया 5 अगस्त को वीणानगर निवासी ट्रांसपोर्टर राजपाल सिंह जादौन के घर चोरी हो गई थी। घटना वाले दिन वे शिर्डी में थे। घर पर पत्नी कविता थी। वह पास ही रहने वाली सहेली पिंकी राठौर (36) के बुलाने पर खाना खाने गई थी। कविता अपने पल्लू में चाबी लगाकर रखती थी। कविता के घर की चाबी पिंकी के घर से गायब हो गई। घर पहुंचने पर दरवाजे पर ताला नहीं था। अंदर पूरा सामान बिखरा था।

must read : हेलमेट को चकनाचूर करते हुए IIT छात्र के सिर से निकल गया ट्रक का पहिया, दर्दनाक मौत

ताला गायब था लेकिन दरवाजे पर तोडफ़ोड़ के कोई निशान नहीं थे। कविता ने पति को फोन पर चोरी की जानकारी दी। इंदौर लौटने पर राजपाल ने चोरी का केस दर्ज कराया। कविता ने अपनी सहेली पिंकी पर शंका जताई। पुलिस ने नजर रखी तो उसका व्यवहार असामान्य दिखा। टीआई राजीव भदौरिया व टीम ने मनोवैज्ञानिक रूप से पिंकी से पूछताछ की तो उसने चोरी की घटना कबूल कर ली।

अलमारी में रखे रुपए और जेवर देख लिए थे

पिंकी ने अपनी किराएदार पूजा डाबर (21) निवासी कल्पना नगर के साथ मिलकर चोरी की घटना की। ङ्क्षपकी अक्सर कविता के घर आती थी। उसने अलमारी में रुपए व जेवर देख लिए थे। इसी के बाद उसके मन में लालच आया। योजना अनुसार उसने कविता को घर खाने पर बुलाया। उसकी चाबी चुराकर पूजा को दी। उसने ताला खोलकर घर से सोने व चांदी के जेवर कीमत 5 लाख रुपए व नकदी एक लाख रुपए चुराए। बाद में ताला फेंक दिया। ये सामान घर की छत पर कचरे में रख दिया। बाद में इसे आधा-आधा दोनों ने बांट लिया। पुलिस ने बुधवार को दोनों को गिरफ्तार किया है।