29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हवाओं ने बिगाड़ा ‘मानसून का गणित’, MP के बादल उड़कर जा रहे राजस्थान, अलर्ट जारी

Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार संभाग के खंडवा जिले में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 9 Jul 2025, 3:04 PM IST

(फोटो सोर्स: पत्रिका)

(फोटो सोर्स: पत्रिका)

Weather Update: एमपी के इंदौर जिले में इस साल मानसून सीजन (1 जून से 30 सितंबर) तक का 30 फीसदी समय बीत चुका है, लेकिन बारिश औसत की 15 फीसदी हुई है। पिछले साल इस अवधि तक औसत बारिश का 22 फीसदी कोटा पूरा हो चुका था। मौसम विभाग के अनुसार इंदौर जिले में कुल बारिश 38 इंच (952 एमएम) होती है। इस बार 7 जुलाई तक 6 इंच (155 एमएम) बारिश हुई, जो औसत का 15 फीसदी है। पिछले वर्ष इसी अवधि तक 8.13 इंच (208 एमएम) बारिश हुई थी।

नहीं बरस रहे बादल

जिले में जुलाई की शुरुआत से ही बादल छा रहे हैं, लेकिन बगैर बरसे ही आगे बढ़ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अनुसार द्रोणिका इंदौर से होकर गुजर रही है जिससे बादल छाए हुए हैं। ऊपरी हवा के सिस्टम के कारण बादल बरस नहीं रहे। हवा इन्हें राजस्थान की तरफ उड़ा रही है। अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री रहा। सुबह से बादल छाए रहे, लेकिन तेज बारिश नहीं हुई।

ओरेंज व यलो अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया, मानसून कक्ष मप्र से आगे पहुंच चुका है। एक कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में बना है, जिससे ट्रफ लाइन गुजर रही है। साउथ राजस्थान के ऊपर भी चक्रवातीय सिस्टम है। इसके कारण बनी ट्रफ लाइन इंदौर सहित प्रदेश के अन्य जिलों से होकर गुजर रही है। संभाग के खंडवा जिले में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं इंदौर सहित अन्य जिलों में यलो अलर्ट है।