गूगल ट्रेंड्स के आंकड़ों पर गौर करें तो आकाश विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भी जितने चर्चित नहीं हुए, उससे कहीं ज्यादा इस घटनाक्रम के बाद लोगों ने उन्हें गूगल पर सर्च किया है। 26 जून को घटना के बाद आकाश विजयवर्गीय नाम सर्च होना शुरू हुआ और लगातार दो दिन तक सर्च इंटरेस्ट में बना रहा। इससे पहले विधानसभा चुनाव के नतीजों के दौरान 9 से 15 दिसबंर तक आकाश का नाम सबसे ज्यादा सर्च हुआ था, लेकिन मारपीट की घटना में उससे चार गुना ज्यादा सर्च हुए। गूगल 50 हजार से ज्यादा सर्च को टॉप सर्च की सूची में डालता है, 26 जून को आकाश विजयवर्गीय द्वारा किए गए हमले को 50 हजार से ज्यादा सर्च मिले और वह देश में 14 वें नंबर का चर्चित सर्च था।