इंदौर। कोरोना लगातार अपनों को लीलता जा रहा है। सोमवार को सुखलिया में रहने वाले और पीथमपुर की निजी कंपनी में कार्यरत चेतन बोरकर (35) का निधन हो गया। चेतन को 15 दिन पहले कोरोना (Coronavirus) हुआ था। उनकी पत्नी अंजलि, दो साल के बेटे और पांच साल की बेटी के साथ माता-पिता भी इस बीमारी से जूझ रहे हैं। अंजलि के मामा दीपक चाचर ने बताया कि चेतन इकलौते थे, इसलिए उनको मुखाग्नि भी अंजलि ने ही दी।