26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वॉट्सएप चैट से मिले सबूत, दोस्त मिलने के लिए बना रहा था दबाव

बीकॉम छात्रा सुसाइड केस में पुलिस को मोबाइल से मिला अहम सुराग..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 23 Aug 2022, 5:59 PM IST

indore_suicide.jpg

इंदौर. इंदौर में रविवार को सुसाइड करने वाली बीकॉम की छात्रा दीक्षा मांडवे सुसाइड केस में पुलिस को बड़ा सुराग मिला है। पुलिस को छात्रा के मोबाइल की वॉट्सएप चैट से इस बात की जानकारी मिली है कि छात्रा पर उसका ही एक दोस्त मिलने के लिए दबाव बना रहा था। अंदेशा है कि युवक के द्वारा बनाए जा रहे दबाव से परेशान होकर ही छात्रा ने सुसाइड किया है। पुलिस अब इस आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

वॉट्सएप में मिले चैट
पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात सुसाइड करने वाली श्रद्धा सबूरी कॉलोनी में रहने वाली बीकॉम की छात्रा दीक्षा मांडवे के जब्त मोबाइल से पता चला है कि एक युवक उस पर जबरन मिलने का दबाव बना रहा था। दोनों के बीच की चैट पुलिस को मिली है। जिसमें दीक्षा ने उससे न मिलने की बात भी लिखी है और मिलने से साफ इंकार किया है लेकिन इसे बावजूद उस पर दबाव बनाया जा रहा था। इतना ही नहीं पुलिस को मोबाइल से दो नंबर मिले हैं जिनकी कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है।

यह भी पढ़ें- नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर, कई गांवों में आज भी फंसे हैं लोग, देखें Live Updates

रविवार रात छात्रा ने किया था सुसाइड
बता दें कि श्रद्धा सबूरी कॉलोनी में रहने वाली दीक्षा मांडवे ने रविवार देर रात घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। जब छोटी बहन उसके कमरे में पहुंची तो दीक्षा को फांसी के फंदे पर झूलते देखा था और मां व भाई के साथ ही पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु की थी। दीक्षा माहेश्वरी कॉलेज में बीकॉम फाइनल की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस ने दीक्षा का मोबाइल भी जब्त किया था।

यह भी पढ़ें- घर में लाइट गुल और मोबाइल पर आ रहे बिजली सप्लाई चालू होने के मैसेज, लोग परेशान