12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर- कल से नागपुर तक चलेगी इंदौर-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस, देखें अपडेट

VANDE BHARAT EXPRESS इंदौर-भोपाल के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस कल यानी 9 अक्टूबर से नागपुर तक चलेगी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 8 Oct 2023, 10:16 PM IST

vande_bharat.jpg

VANDE BHARAT EXPRESS इंदौर, उज्जैन, भोपाल और इटारसी के लोगों के लिए अच्छी खबर है। इंदौर से भोपाल के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन 9 अक्टूबर यानी कल से इंदौर से नागपुर तक चलेगी। रेलवे की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है और टाइम टेबिल भी जारी कर दिया गया है। ट्रेन इंदौर से 6.10 पर चलेगी और 14.30 पर नागपुर पहुंचेगी।

इंदौर-नागपुर वंदे भारत ट्रेन
इंदौर-भोपाल के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 20911 वंदे भारत ट्रेन 9 अक्टूबर से नागपुर तक चलेगी। ट्रेन का नया टाइम टेबिल रेलवे की ओर से जारी कर दिया गया है जिसके मुताबिक ट्रेन इंदौर से 6.10 पर चलेगी और 7 बजे उज्जैन, 9.15 पर भोपाल, 10.45 पर इटारसी और 14.30 पर नागपुर पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 20912 नागपुर-इंदौर वंदे भारत ट्रेन नागपुर से 15.30 पर चलेगी जो 19.00 बजे इटारसी, 20.40 पर भोपाल, 22.50 पर उज्जैन और 23.45 पर इंदौर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- टिकट मिलते ही विवादों में आईं भाजपा प्रत्याशी मोनिका बट्टी, हुक्के का धुआं उड़ाते वीडियो वायरल

कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर जताया आभार
इंदौर-भोपाल वंदे भारत ट्रेन को नागपुर तक बढ़ाए जाने को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर- 1 से भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर रेल मंत्री का आभार जताया। विजयवर्गीय ने अपने ट्वीट में लिखा विगत दिनों इंदौर प्रवास पर आए माननीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मैंने इंदौर से भोपाल तक जाने वाली वंदे भारत ट्रेन को नागपुर तक बढ़ाने का आग्रह किया है। माननीय रेलमंत्री जी ने मेरे आग्रह को स्वीकार कर लिया है और कल से ही वंदे भारत ट्रेन इंदौर से नागपुर तक जायेगी। रेलमंत्री अश्विनी वैष्ण का हार्दिक आभार एवं इंदौरवासियों को बधाई।

देखें वीडियो- विवादों में घिरीं भाजपा प्रत्याशी