2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा नेता का अनोखा टोटका, दूल्हा बनकर गधे पर बैठे बैंड-बाजे के साथ किया नगर भ्रमण, वजह कर देगी हैरान

जब गधे पर सवार होकर दूल्हा बनकर शहर में निकले भाजपा विधायक। देखें वायरल वीडियो...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 28 Jul 2020, 2:08 PM IST

news

भाजपा नेता का अनोखा टोटका, दूल्हा बनकर गधे पर बैठे बैंड-बाजे के साथ किया नगर भ्रमण, वजह कर देगी हैरान

इंदौर/ कई अलग अलग कामों और हितों के लिए लोग अलग अलग तरह के टोटके करते हैं। खासकर भारत में टोटकों को खास महत्व दिया जाता है। अच्छी बारिश के लिए टोटकों की परंपरा कोई नई बात नहीं है। लोग अलग अलग तरीकों से टोटके कर बारिश की कामना करते हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) में शहर से सटे राऊ विधानसभा में बेहतर बारिश के लिए भाजपा नेता ने भी एक अनोखा टोटका आजमाया। टोटका करने से अच्छी बारिश होगी या नहीं इसका तो पता नहीं लेकिन, भाजपा नेता ने जो अनोखा टोटका किया वो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

पढ़ें ये खास खबर- Fact Check : क्या पेट के कीड़े मारने वाली ये दवा कोरोना के इलाज में हुई है कारगर, जानिए सच

दूल्हा बनकर गधे पर बैठे BJP नेता शिव डिंगू

बीते दिनों भाजपा (BJP) नेता शिव डिंगू समेत बड़ी संख्या में लोगों ने गधे पर बारात निकाली। दूल्हे की तरह सज-धजकर गधे पर उल्टे बैठे भाजपा नेता को देख नगरवासी भी हैरान रह गए। गाजे-बाजे के साथ निकली बारात मुख्य मार्ग से होते हुए राऊ के श्मशान घाट तक पहुंची, वहां राई और नमक लेकर उलटी परिक्रमा कर अच्छी बारिश की कामना की गई। इस अनोखी बारात का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

पढ़ें ये खास खबर- VIDEO : 6 कि.मी पैदल चलकर स्कूल जाती थी किसान की बेटी, टॉपर छात्रा के पिता बोले- खुशी ने खुश कर दिया


पुराने जमाने से चली आ रही परंपरा

आयोजन में शामिल लोगों का कहना है कि, ये टोटका पहले भी कारगर साबित हुआ था, उस समय इसके करने से शहर में अच्छी बारिश हुई थी। भाजपा नेता शिव डिंगू का कहना है कि ये एक प्राचीन टोटका है। बारिश नहीं होने पर पुराने जमाने से ऐसा किया जा रहा है, गधे पर गांव के सरपंच या गांव के पटेल को बैठाया जाता है। लोगों ने बताया कि, पिछले साल के मुकाबले इस बार अभी तक 4 इंच कम बारिश हुई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के किसान परेशान हैं। उनकी फसलें सूखने लगीं हैं। बीते साल इंदौर में इस समय तक 15.8 इंच बारिश हो गई थी, जबकि मौजूदा स्थिति में पानी 11.6 इंच ही गिरा है। इसलिए लोग टोना-टोटके का सहारा ले रहे हैं और अच्छी बारिश की कामना कर रहे हैं।