सज्जन सिंह वर्मा पर आरोप
आकाश विजयवर्गीय ने मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के भाइयों पर संगीन आरोप लगाए हैं। आकाश ने कहा कि सज्जन सिंह वर्मा के भाइयों ने एक तीन मंजिला इमारत की फर्जी रजिस्ट्री बनवा ली है। उनलोगों ने यह रजिस्ट्री नगर निगम के कमिश्नर आशीष सिंह के साथ सांठगांठ कर तैयार करवाई है। वे लोग उस मकान को तुड़वा रहे हैं। मैंने उसे तोड़ने से रोकने के लिए कोशिश की लेकिन निगम ने उस मकान को धाराशयी कर दिया। उसमें जो परिवार रहते थे, उन्हें बेघर कर दिया गया।