27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंधे कत्ल का खुलासा : पत्नी ने कराई थी हत्या, फोन पर प्रेमी से रोजाना कहती थी- ‘हमारे बीच का कांटा कब हटाओगे’

पत्नी ने प्रेमी से करवाई पति की हत्या, रोजाना प्रेमी को फोन पर हत्या की याद दिलाया करती थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 2 Feb 2021, 7:29 PM IST

news

अंधे कत्ल का खुलासा : पत्नी ने कराई थी हत्या, फोन पर प्रेमी से रोजाना कहती थी- 'हमारे बीच का कांटा कब हटाओगे'

इंदौर/ मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के हातोद में सोमवार को हुई युवक की हत्या के 24 घंटे के भीतर ही खुलासा हो गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि, युवक की हत्या उसी की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दी थी। पुलिस पूछताछ में प्रेमी हत्या को अंजाम देना कबूल किया। साथ ही, बताया कि, मृतक की पत्नी उससे जब भी फोन में बात करती थी, तो हर बार यही कहा करती थी कि, 'हमारे बीच का कांटा कब हटाओगे (पति को मारने के लिये उकसाती थी)। पुलिस द्वारा मामले का खुलासा मंगलवार को किया गया है।

पढ़ें ये खास खबर- CBSE Board Exam Time Table : 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, इस तरह करें करें डाउनलोड


पुलिस ने इस तरह की थी मृतक की शिनाख्त

हातोद थाना प्रभारी नरेंद्र भदौरिया के मुताबिक, नौगांवा में सोहन चौधरी का खेत है। सोमवार को जब सोहन खेत पर गया, तो उसने वहां युवक की लाश देखी, जो गेहूं के ढेर में पड़ी थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक का गला काटकर हत्या का मामला सामने आया था। पुलिस ने युवक की शिनाख्त के लिये ग्रामीणों को दिखाया, लेकिन इससे मृतक के बारे में पता नहीं लग सका। इसके बाद पुलिस द्वारा मृतक का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी किया गया। इसपर देर रात हातोद के ही एक परिवार ने पुलिस से संपर्क कर मृतक को उनके परिवार का सदस्य बताया। युवक की शिनाख्त 28 वर्षीय जीवन पिता ईश्वर चौधरी निवासी हातोद के रूप में हुई।

पढ़ें ये खास खबर- अनोखा विरोध : लोन अटका तो उपभोक्ताओं ने बैंकों के गेट पर पटक दिया कचरा, शुरु हुआ निराकरण


पुलिस पूछताछ में हुआ ये खुलासा

इंदौर आईजी हरिनारायण चारी मिश्र के मुताबिक, जीवन चौधरी की पत्नी का हातोद के ही रहने वाले नितिन चौधरी नामक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग था। दोनों के बीच पिछले 2-3 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लेकिन, महिला के परिवार द्वारा उसकी शादी कहीं ओर करा दी। लेकिन, फिर भी दोनो प्रेम प्रसंग में बने रहे। बता दें कि, आरोपी नितिन बाणगंगा में एक गत्ते की फैक्टरी में काम करता है। प्रेमी मृतक के घर पर भी आता जाता था। इसके अलावा, महिला और प्रेमी के बीच रोजाना फोन पर भी बातचीत होती थी। इस दौरान महिला अपने प्रेमी से कहा करती थी कि, 'हमारे बीच के इस कांटे को कब हटाओगे?' इस बात को सिद्ध करने के उद्देश्य से आरोपी नितिन कई दिनों से प्रेमिका के पति को मौत के घाट उतारने की साजिश रच रहा था। हत्या वाले दिन आरोपी अपने साथ प्रेमिका के पति जीवन को लेकर गया और वारदात को अंजाम दिया। घटनास्थल के पास ही पुलिस को एक बाइक और मृतक का मोबाइल फोन भी मिला था।

युवक से मारपीट कर बाइक को जलाया - video