27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CBSE Board Exam Time Table : 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, इस तरह करें करें डाउनलोड

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सोमवार की शाम कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 2 Feb 2021, 6:52 PM IST

CBSE Board Exam Time Table

CBSE Board Exam Time Table : 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, इस तरह करें करें डाउनलोड

भोपाल/ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) सोमवार की शाम कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। मध्य प्रदेश समेत देशभर के छात्र अब सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर भी बोर्ड इग्जाम की डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

पढ़ें ये खास खबर- अनोखा विरोध : लोन अटका तो उपभोक्ताओं ने बैंकों के गेट पर पटक दिया कचरा, शुरु हुआ निराकरण


केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने डेटशीट जारी कर कही ये बात

वहीं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' द्वारा उनके ट्विटर हेंडल पर डेटशीट जारी करते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के छात्रों को बोर्ड परीक्षा को लेकर शुभकामनाएं दीं। डेटशीट के साथ उन्होंने लिखा कि, 'डियर स्टूडेंट्स, कृपया आश्वस्त रहें कि, हमने ये सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी कोशिश की है कि ये परीक्षा आपके लिए सुचारू रूप से चले। आपको शुभकामनाएं।'

पढ़ें ये खास खबर- अभिनेत्री कंगना रनौत को भाया मध्य प्रदेश, तारीफ में कही बड़ी बात


4 मई से 10 जून तक चलेगी परीक्षा

आपको बता दें कि, CBSE बोर्ड की परीक्षा 4 मई से 10 जून आयोजित रहेगी। परीक्षा ऑफलाइन लिखित मोड में ही आयोजित होंगी। हालांकि, इस बार कोरोना महामारी के मद्देनजर पेपर में 33 फीसदी इंटरनल च्वॉइस के सवाल आएंगे। वहीं, इग्जाम सिलेबस भी 30 फीसदी किया गया है। साथ ही, सभी स्कूलों को 1 मार्च से प्रैक्टिकल इंग्जाम लेने के निर्देश दिये जा चुके हैं। अगर कोरोना के चलते अगर स्कूल नहीं खुलते, तो प्रक्टिकल इंग्जाम को बाद में लिया जाएगा।

पढ़ें ये खास खबर- राजधानी में रंगदारी : रुपये देने से इंकार करने पर बदमाशों ने किया युवक पर हमला, गोलियां चलाकर मचाया उत्पात

परीक्षा केन्द्र में इन बातों का रखना होगा ध्यान

परीक्षा COVID-19 महामारी संबंधित प्रोटोकॉल के बाद आयोजित होगी। साथ ही परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान कोरोना नियमों का पूरी तरह पालन करना होगा। इग्जाम के दौरान फेस मास्क पहनना आवश्यक होगा। इसके अलावा सेनेटाइजर भी जरूरी होगा। इग्जाम सेंटर द्वारा परीक्षार्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठाने की व्यवस्था करनी होगी।

मप्र पहला राज्य होगा जिसका बजट ऑनलाइन होगा पेश - video