मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत ही मंदिर के आस-पास बैटिकेडिंग कर दी है, ताकि किसी तरह की अशांति के हालात उत्पन्न न हों। मंदिर में मास क टुकड़े कैसे पहुंचे इसकी पड़ताल के लिए पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है, जिसे लेकर दावा है कि ये शिव मंदिर में फैंके गए मास का फुटेज है। वीडियो में 3 युवक बाइक पर मंदिर आते हुए दिखाई दिये हैं। फिलहाल, पुलिस ने अबतक इस वीडियो की पुष्टि नहीं की है।