उज्जैन जिले में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 2671 हो गई है। जबकि, 89 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 2058 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 460 केस एक्टिव हैं। इनमें से 363 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।