सांसद शंकर लालवानी ने ये भी कहा कि, इंदौर और आसपास के गणेश भक्तों के पास बड़ी संख्या में प्रतिमाओं, गणेश साहित्य का संग्रह है। इसे अन्य लोग भी देख सके इस दृष्टि से संग्रहालय की शुरुआत की गई है। सांसद लालवानी ने भी गोबर और मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाएं संग्रहालय को समर्पित की। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पंडित अशोक भट्ट, पुनीत भट्ट मंदिर के प्रबंधक प्रकाश दुबे और बड़ी संख्या में गणेश भक्त शामिल थे।