9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अग्रसेन चौराहे से नेमावर रोड तक लगी ट्रकों की लंबी कतार

छावनी अनाज मंडी में आने वाले ट्रकों से लगा जाम

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Anil Phanse

Apr 10, 2023

अग्रसेन चौराहे से नेमावर रोड तक लगी ट्रकों की लंबी कतार

अग्रसेन चौराहे से नेमावर रोड तक लगी ट्रकों की लंबी कतार

इंदौर । अग्रसेन चौराहे से नेमावर रोड तक छावनी मंडी में बड़ी संख्या में आने वाले ट्रकों की लंबी कतार लग जाने से आज सुबह से ही ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। मौके पर ट्रैफिक पुलिस टीम पहुंची और ट्रैफिक व्यवस्था संभाली।

ट्रैफिक पुलिस के सूत्रों ने बताया कि रविवार को मंडी में अवकाश होने से सोमवार को बाहर से आने वाले अनाज से लदे ट्रकों की संख्या अधिक रहती है। कल देर रात से ही मंडी में ट्रकों का आना शुरू हो गया था। मंडी परिसर में ट्रकों के खड़े होने की क्षमता के बाद सुबह सात बजे तक तो ट्रकों की लाइन मंडी गेट से शुरू हुई तो अग्रसेन चौराहा, नौलखा चौराहा पर नेमावर रोड तक लग गई थी। इस दौरान अग्रसेन चौराहे पर भी जाम लगने लगा था। एससीपी (ट्रैफिक) अरङ्क्षवद तिवारी के मुताबिक ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने को लेकर तत्काल मौके पर ट्रैफिक पुलिस के टीम को भेज दिया गया था। एक टीम छावनी मंडी गेट पर तैनात की गई वहीं दूसरी क्यूआरटी टीम को अग्रसेन चौराहा, नौलखा चौराहा पर लगा दिया गया था। दो अधिकारियों सहित 10 जवानों की तैनाती की गई। दरअसल रविवार को मंडी बंद रहती है। इसी कारण सोमवार को अनाज से भरे ट्रकों की भारी आवक रहती है। यही स्थिति शनिवार को भी रहती है, क्योंकि अगले दिन मंडी में छुट्टी होती है। एसीपी तिवारी ने बताया कि वे आज छावनी मंडी प्रशासन से ट्रकों की जल्दी इंट्री मिल इसे लेकर भी चर्चा करेंगे।

ट्रैक्टर निकालने को लेकर दादा-पोते पर हमला
इंदौर द्य देहात क्षेत्र में खेत में ट्रैक्टर निकालने और फसल में नुकसान को लेकर हुए विवाद में तीन आरोपियों ने दादा-पोते पर हमलाकर घायल कर दिया। थाना गांधी नगर पुलिस ने बताया कि घटना पीपल्या तफा में राम मंदिर के पास स्थित खेत पर हुई। फरियादी निरंजन मकवाना की रिपोर्ट पर मुकेश, सतीश और हरिओम पर केस दर्ज किया गया। हमले में फरियादी के दादा छतर ङ्क्षसह (60) को गंभीर चोट आई है। निरंजन ने बताया कि आरोपी आए और उसके दादाजी से खेत में ट्रैक्टर निकालने व फसल में नुकसान करने की बात पर विवाद किया। जब उन्हें गालियां देने से मना किया तो आरोपियों ने धारदार हथियार से सिर में वार कर दिया।