
कार नहीं हटाने पर वाइन शॉप कर्मचारियों ने डंडों से पीटा
इंदौर। वाइन शॉप के सामने से कार नहीं हटाने को लेकर वहां के कर्मचारियों ने कार में सवार युवक पर डंडों से हमला कर घायल कर दिया।
थाना लसूडिय़ा पुलिस के मुताबिक मारपीट की घटना कल रात निपानिया स्थित वाइन शॉप के सामने हुई। फरियादी भरत पिता एसएम शर्मा (33) निवासी ङ्क्षसगापुर टाउनशिप तलावली चांदा की रिपोर्ट पर उक्त दुकान के कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। भरत ने बताया कि मेरा दोस्त धर्मेंद्र शराब लेने के लिए रुका था। मैं कार में ही बैठा था। तभी वाइन शॉप का एक कर्मचारी आया और गालियां देते हुए बोला कि तुम्हारी कार यहां से हटाओ। उसे कहा कि कार चालक वाइन शॉप पर ही गया है। उसके आने पर कार हटा लेंगे। मेरे पास कार की चाबी नहीं है। इस बात पर कहासुनी हुई तो वाइन शॉप के अन्य कर्मचारी भी आ गए और लात-घूंसों और डंडों से हमलाकर घायल कर दिया।
शराबी पति ने पत्नी को पीटा
नशे में धुत होकर घर आए पति ने पत्नी से पैर मालिश को बोला। घरेलू काम से थकी हुई पत्नी ने जब मना किया तो गुस्साए पति ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। थाना राऊ पुलिस के मुताबिक घटना राऊ में रहने वाली सुशीला वर्मा (45) के साथ हुई। उसकी रिपोर्ट पर पति किशोर वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया गया। महिला ने कहा कि आए दिन पति छोटी-छोटी बातों को लेकर प्रताडि़त कर मारपीट करता है।
महिलाओं के बीच हुई मारपीट
इंदौर। एक महिला ने दूसरी को शराब लाने के लिए रुपए दिए। वह रुपए तो ले गई मगर वह शराब लेकर नहीं लौटी। इस पर वह उसके घर गई। वहां आरोपी महिला ने पति के साथ मिलकर उसे पीट दिया। थाना तिलक नगर पुलिस के मुताबिक महिलाओं के बीच मारपीट की घटना बीती रात रमाबाई नगर में हुई। फरियादी मुन्नी बाई पति शांतिलाल सोलंकी (45) की रिपोर्ट पर ललिताबाई और उसके पति राजा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। मुन्नीबाई ने पुलिस को बताया कि वह घर पर सो रही थी तभी ललिता घर पर आई। उसे शराब लाने के लिए 500 रुपए दिए थे। काफी देर बाद भी वह नहीं आई तो उसके घर जाकर पूछा कि तुझे दारू लाने पैसे दिए थे अभी तक क्यों नहीं लाई। इसी बात पर कहासुनी हो गई। इस पर ललिता ने गालियां दी और डंडे से हमला कर दिया। जबकि ललिता के पति राजा ने भी लात-घूंसों से मारपीट कर दी।
Published on:
10 Apr 2023 11:07 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
