23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Indore / बंद कमरे में दिग्विजय सिंह ने फिर दो मंत्रियों से की बात, कहा- मेरे दस्तखत से सरकारी काम नहीं होता

बंद कमरे में दिग्विजय सिंह ने फिर दो मंत्रियों से की बात, कहा- मेरे दस्तखत से सरकारी काम नहीं होता

दो मंत्रियों से मिले दिग्विजय सिंह, क्या बात हुई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Muneshwar Kumar

•

Updated: 7 Sep 2019, 8:39 PM IST

diggi12.jpg

इंदौर/ कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह इन दिनों मंत्री उमंग सिंघार के साथ विवादों की वजह से चर्चा में हैं। दिग्विजय सिंह शनिवार को इंदौर दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने बंद कमरे में एक बार फिर से सरकार के दो मंत्रियों के साथ बात की है। इसके वीडियो सामने आए हैं, जिसमें मंत्री जीतू पटवारी और तुलसी सिलावट के साथ दिग्विजय सिंह बात कर रहे हैं।


इंदौर में कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे दिग्विजय सिंह ने फिर से विवाद पर सफाई दी है। साथ ही विरोधियों पर निशाना भी साधा है। लेकिन विवादों के बीच दिग्विजय सिंह का एक वीडियो फिर से चर्चा में है। दिग्विजय सिंह ने इंदौर में कमलनाथ सरकार के दो मंत्रियों से मुलाकात की। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि बंद कमरे में दिग्विजय सिंह, तुलसी सिलावट और मंत्री जीतू पटवारी के साथ बात कर रहे हैं। इस बीच कमरे में कोई और नहीं था। हालांकि मुलाकात के दौरान क्या बात हुई इस पर किसी खेमे से कोई सफाई नहीं आई है।

मैं सरकार का अंग नहीं हूं
मध्यप्रदेश कांग्रेस में चल रहे खटपट पर पर दिग्विजय सिंह से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कोई विवाद नहीं है। फिर कहा कि मैं सरकार का अंग नहीं हूं, मेरे दस्तखत से कोई सरकारी काम नहीं होता। वहीं मंत्रियों के पत्र लिखने पर कहा कि मैंने सिर्फ कागज आगे बढ़ाया, इसके सिवाय कुछ नहीं कहूंगा। कांग्रेस में किसी प्रकार की कोई गुटबाजी नहीं है। पहले भी नहीं थी।

इसके साथ ही दिल्ली में सीएम कमलनाथ और सोनिया गांधी की मुलाकात पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं नहीं जानता हूं। दिग्विजय सिंह ने अर्थव्यवस्था को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी के गलत निर्णयों की वजह देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ती जा रही है। लोग बेरोजगार होते जा रहे हैं। नया निवेश आ नहीं रहा है। सिर्फ दूसरे मुद्दों के जरिए वह लोगों को डायवर्ट कर रहे हैं।


पोस्टरबाजी पर भी बोले दिग्विजय
प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर मध्यप्रदेश पोस्टरबाजी भी जारी है। भोपाल में शनिवार को दिग्विजय सिंह के समर्थकों ने पोस्टर लगाए। इस पर दिग्विजय सिंह बोले कि मैं किसी भी समर्थक के पोस्टर के खिलाफ हूं। मैं हमेशा यही कहता हूं कि कोई मेरे बैनर मत लगाइए, आतिशबाजी मत करिए। यह मेरा किसी भी कार्यक्रम के पहले इंस्ट्रक्शन होता है।